कुबरेश्वर धाम में आए एक और श्रद्धालुओं की मौत, दिल्ली के व्यक्ति ने तोड़ा दम
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में दिल्ली निवासी 40 वर्षीय अनिल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय उपेन्द्र गुप्ता की भी कुबेरेश्वर धाम में मृत्यु हो गई। कुबेरेश्वर धाम में अब तक कुल सात लोगों की जान जा चुकी है।

सीहोर, जेएनएन। कुबेरेश्वर धाम से एक 40 वर्षीय अनिल को अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। मृतक अस्थमा का मरीज भी था। मृतक ग्राम खेड़ा कला, दिल्ली निवासी हैं।
गुरुवार की सुबह कुबेरेश्वर धाम पर उत्तर प्रदेश के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उपेन्द्र गुप्ता पिता प्रेम गुप्ता उम्र 22 निवासी जिला गोरखपुर तहसील पिपराइच बड़ा टोला उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कुबेरेश्वर धाम पर अब तक हुई सात लोगों की मौत हो चुकी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।