MP Election 2023: कमलनाथ को BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया 'करप्टनाथ, बोले- 'इनके काले कारनामे सामने लाने होंगे'
MP Chunav 2023 देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने विकास और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक काम किया है। हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ जनहितैषी योजनाएं शुरू की हैं। शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें 2003 की मिस्टर बंटाढार और 15 महीने वाली करप्टनाथ सरकार के काले कारनामों को जनता के बीच उजागर करना होगा।

भोपाल (जेएनएन प्रतिनिधि)। देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने विकास और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक काम किया है। हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ जनहितैषी योजनाएं शुरू की हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए डालकर उनके हाथ मजबूत करने काम किया है।
'इन्हीं योजनाओं के सहारे हमें चुनाव में जनता के बीच जाना होगा और हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाने पर काम करना होगा।' यह बात सोमवार को गोविंदपुरा विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
कमलनाथ सरकार को बताया करप्टनाथ सरकार
शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें 2003 की मिस्टर बंटाढार और 15 महीने वाली करप्टनाथ सरकार के काले कारनामों को जनता के बीच उजागर करना होगा। चुनाव नजदीक हैं और झूठ बोलने वाली ताकतें हमारे सामने खड़ी हैं। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता को सजग प्रहरी के रूप में खड़ा रहकर बूथ मजबूती के लिए काम करना होगा, परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए मैदान में उतरना होगा।
इस अवसर पर गोविंदपुरा विधायक कुष्णा गौर, एमआइसी सदस्य जीतेंद्र शुक्ला, छाया ठाकुर, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, विधानसभा संयोजक टीआर मिश्रा, सतीश विश्वकर्मा, भीकमसिंह बघेल, समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को बूथ पर फोकस करने की जरूरत
माइक्रो मैनेजमेंट के साथ करें कामप्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर में थे। उन्होंने पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज तो किया ही है, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संदेश भी दिया है। वही संदेश मैं आप सभी को देना चाहता हूं। शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर फोकस करते हुए अपनी तैयारी को और अधिक ताकत देने की आवश्यकता है।
कमजोर बूथों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, और सफलता ही हमारी कसौटी है, लेकिन हमें विधानसभा स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट के साथ काम करने की आवश्यकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।