यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जय श्रीराम बोलो और BJP में आ जाओ', सुमित्रा महाजन से जुड़े सवाल को टाल गए कमलनाथ; राजनीतिक हलकों में लग रहे कयास
क्या मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ पार्टी को बड़ा झटका देने वाले हैं? इन ...और पढ़ें

HighLights
- क्या भाजपा में शामिल होने वाले हैं कमलनाथ? राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
- आप लोग ही बताएं आप क्या चाहते हैं, जब पत्रकारों से बोले कमलनाथ
जेएएन, छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को एक के बाद एक कई झटके लगे। मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण जैसे कद्दावर नेताओं ने 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' को अलविदा कह दिया और अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा में शामिल होने के सवाल को टाल गए। दरअसल, कमलनाथ बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां पर पत्रकारों ने जब उनसे भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस सवाल को ही टाल दिया।
क्या है पूरा मामला?
पत्रकारों ने कमलनाथ से लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के 'जय श्रीराम बोलो और भाजपा में आ जाओ' वाले बयान पर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि वह जो कह रही हैं, वह छोड़िए, आप लोग क्या कह रहे हैं, यह बताइए।
.jpg)
कमलनाथ ने क्या कुछ कहा?
हाल ही में भाजपा नेत्री सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के लिए कहा था कि जय श्रीराम बोल कर भाजपा में चले आइये। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, सुमित्रा महाजन के इस बयान के बाद कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा है जिनमें कमलनाथ के कई करीबी शामिल हैं। इस संबंध में कमलनाथ ने कहा,
जिसकी जो मर्जी हो, वह करे।
यह भी पढ़ें: क्या भाजपा में जा रहे हैं कमलनाथ? विजयवर्गीय बोले- उनके लिए हमारे दरवाजे बंद
सनद रहे कि मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कहा था कि उनके लिए अब भाजपा के दरवाजे बंद हो गए हैं।
