Indore weather update: गर्मी का प्रकोप जारी, इंदौर में अगले दो दिन में पारा पहुंचेगा 40 के पार
Indore weather updateमौसम विभाग के अनुसार इंदौर में अगले दो दिनों में तापमान 40 के पार पहुंचने की पूरी संभावना है। रविवार को शहर का तापमान 39.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था न्यून तम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया
इंदौर, जेएनएन। शहर में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़त देखी जा रही है। इससे अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रविवार की सुबह जहां आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से हवाएं चल रही थीं। वहीं, दोपहर 12.30 बजे के बाद 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। सोमवार की सुबह हवा शांत रही। इंदौर में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के पास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन रहा है। हालांकि इंदौर के मौसम पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
रविवार को राज्य के नर्मदापुरम और खरगोन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा राज्य में अधिकतम तापमान दमोह में 41.5 डिग्री, खजुराहो में 42.3 डिग्री, नौगांव में 42.6 डिग्री, सागर में 41.1 डिग्री, सतना में 41.5 डिग्री, रतलाम में 41.5 डिग्री, गुना में 41.4 डिग्री और ग्वालियर में 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी इन इलाकों में लू का प्रकोप बना रहा। गौरतलब है कि इंदौर में अप्रैल के महीने में दिन में लगातार तापमान बढ़ता है और हवा का दबाव कम हो जाता है। महीने की शुरुआत में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री होता है, जो महीने के अंत तक 41 डिग्री तक पहुंच जाता है।
अप्रैल के महीने में कभी-कभी अधिकतम तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच जाता है। अप्रैल माह में औसत आर्द्रता 31 से 15 प्रतिशत के बीच रहती है। अप्रैल में इंदौर का न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री के आसपास रहता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।