Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DA Hike in MP: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र के समान मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 03:44 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर आई है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्र के समान ही महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसकी घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को की। राज्य के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से ही मिलना शुरू हो जाएगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र के समान मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

    भोपाल (मध्य प्रदेश), ऑनलाइन न्यूज। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्र के समान ही महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बात की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को की। राज्य के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से ही मिलना शुरू हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा जो कि अगस्त माह से दिया जाएगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा की है और राज्य के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। एक जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।

    गौरतलब है कि प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जबकि, केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत के हिसाब से जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने 23 जून को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी लेकिन यह निर्णय नहीं हो पा रहा था कि इसका लाभ कब से देना है।

    मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को निर्धारित कर दिया कि जनवरी 2023 से ही कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जुलाई का वेतन, जो अगस्त में मिलेगा, उसमें चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर मिलेगा। जनवरी से जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner