विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार्य श्री दौलतसागर सूरीश्वरजी को मुखाग्नि के लिए लगी 1.11 करोड़ रुपये की बोली, पुणे में हुआ अंतिम संस्कार

Published: Tue, 20 Feb 2024 10:10 AM (IST)

Dhar News आचार्यश्री दौलतसागर सूरीश्वरजी का पुणे में अंतिम संस्कार किया गया। उन्‍हें मुखाग्नि देने के लिए 1.11 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

आचार्यश्री दौलतसागर सूरीश्वरजी का सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार
आचार्यश्री दौलतसागर सूरीश्वरजी का सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार

ऑनलाइन डेस्क, धार। सागर समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलतसागर सूरीश्वरजी का अंतिम संस्कार सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे स्थित जैन तीर्थ कात्रज में हुआ। इस दौरान वहां देशभर के हजारों गुरुभक्त और 50 से अधिक सकल श्रीसंघ उपस्थित रहे।

1 करोड़ 11 लाख रुपये की बोली

बता दें कि मुखाग्नि देने के लिए बोली लगाई गई थी, जिसे दौलत नगर गुरु भक्त मंडल ने एक करोड़ 11 लाख रुपये की सर्वोच्च बोली लगाई है। गुरुदेव की अंतिम यात्रा के दौरान अनेक सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित पुणे क्षेत्र के तीनों विधायक भी मौजूद रहे।

फूलों और गुलाल से सजा मार्ग

गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलत सागर सूरीश्वरजी के अंतिम यात्रा के लिए पूरे मार्ग को गुलाल और फूलों से सजाया गया था। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र जैन ने बताया कि गच्छाधिपति की अंतिम यात्रा सुजय नगर से होते हुए कात्रज तीर्थ पहुंची थी। साथ ही, हर एक श्रीसंघ में गुरुदेव की गुणानुवाद सभा की गई थी।  

नरदेव सागर सूरीश्वरजी होंगे नए गच्छाधिपति

सागर समुदाय की सर्वोच्च संस्था 'प्रवर समिति' ने नए गच्छाधिपति के नाम की भी घोषणा कर दी है । दरअसल, सोमवार को आचार्य श्री नरदेव सागर सूरीश्वरजी को नवीन गच्छाधिपति बनाने का फैसला किया गया। आगमोद्वारक के संपादक डा. सुभाष जैन ने बताया कि 25 फरवरी को आदिनाथ सोसायटी पुणे में गच्छाधिपति पदवी का आयोजन कर कांबली ओढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Shivpuri News: करैरा नगर परिषद ने नर्सरी में फेंके गोवंश, कई शव बने कंकाल... सांस लेना हुआ दूभर

यह भी पढ़ें: Bhopal News: कलयुगी बेटे ने मां की मौत के बाद गड्ढे में फेंका शव, सुबह परिवार ने पूछा तो दिया ये जबाव; केस दर्ज