Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kishor Kanyal: औकात वाले बयान पर ट्रांसफर हुए पूर्व कलेक्टर किशोर कन्याल, कभी बेटी की शादी में बेसहारा लोगों को खिलाया था खाना

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 02:51 PM (IST)

    Kishor Kanyal कहा जाता है कि किसी के भी एक रिएक्शन से उसके व्यवहार के बारे में कभी निर्णय नहीं लेना चाहिए कुछ ऐसा ही पूर्व कलेक्टर किशोर कन्याल (Former collector Kishore Kanyal) का यह मामला है।शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कन्याल इससे पहले कई बार सादगी की मिसाल पेश कर चुके हैं। कन्याल ने अपनी बेटी की शादी की बेसहारा लोगों को आमंत्रित कर खाना खिलाया था।

    Hero Image
    बेटी की शादी में लोगों को खाना खिलाते किशोर कन्‍याल (फोटो- नई दुनिया)

    डिजिटल डेस्क, शाजापुर। Kishor Kanyal हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों से बातचीत के दौरान भड़के शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कन्याल का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह वायरल वीडियो में ट्रक ड्राइवरों से उखरे हुए नजर आ रहे हैं। ट्रक ड्राइवरों से बहस के बाद जिन शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कन्याल का ट्रांसफर किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा जाता है कि किसी के भी एक रिएक्शन से उसके व्यवहार के बारे में कभी निर्णय नहीं लेना चाहिए कुछ ऐसा ही पूर्व कलेक्टर किशोर कन्याल का यह मामला है। शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कन्याल इससे पहले कई बार सादगी की मिसाल पेश कर चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में बेसहारा लोगों को होटल में खाना तक खिलाया था, इतना ही नहीं कलेक्‍टर खुद इन बेसहारा लोगों को खाना परोसते नजर आए थे।

    बेटी की शादी में बेसहारा लोगों को खुद परोसा था खाना

    दरअसल, फरवरी 2023 में किशोर कन्याल की बेटी की शादी थी। शादी समारोह एक होटल में आयोजित किया। जिसमें कन्‍याल ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए बेसहारा लोगों को आमंत्रित किया था और उन्हें खुद खाना खिलाया था, यहां तक कि किशोर कन्याल की बेटी भी खाना परोसते हुए नजर आई थीं। उस समय किशोर कन्याल ग्‍वालियर नगर निगम में कमिश्नर थे। वहीं इस शादी समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और सभी ने कन्‍याल की इस सादगी की तारीफ की थी।

    यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: ट्रक ड्राइवर की औकात पूछने वाले शाजापुर कलेक्टर पर गिरी गाज, सीएम ने किया सस्पेंड; अधिकारियों को दी ये सलाह

    comedy show banner
    comedy show banner