Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न ही कमलनाथ और न ही मैं...' पूर्व मुख्यमंत्री के सांसद बेटे ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बताया अफवाह

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 01 Mar 2024 04:15 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे और छदवाड़ा से वर्तमान सांसद नकुल नाथ ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को विराम दे दिया। उन्होंने इन अटकलों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के नवेगांव खुमका में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झूठ बोलना और अफवाहें फैलाना भाजपा के लोगों का काम है।

    Hero Image
    नकुल नाथ ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बताया अफवाह (फोटो, एक्स)

    राज्य ब्यूरो, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे और छदवाड़ा से वर्तमान सांसद नकुल नाथ ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को विराम दे दिया। उन्होंने इन अटकलों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

    नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के नवेगांव खुमका में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झूठ बोलो, बार-बार बोलो और अफवाहें फैलाओ, यही भाजपा के लोगों का काम है।

    कोई भाजपा में नहीं जा रहा- नकुल

    नकुल नाथ ने कहा,"आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार के डर से भाजपा हमारे कांग्रेस छोड़ने की झूठी अफवाह फैला रही है। मैं आज इस मंच से स्पष्ट करता हूं कि न ही कमलनाथ भाजपा में जा रहे है और न ही मैं.. कोई भाजपा में नहीं जा रहा है।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे गैस सिलेंडर को लेकर हमला

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही 450 रुपयों में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। अब सरकार बन गई लेकिन सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ। यह भाजपा का झूठ आप सभी के सामने है। नकुल नाथ ने सवाल किया कि क्या लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपये प्रति माह प्राप्त हो रहे हैं?

    किसी को तीन हजार रुपये नहीं मिल रहे- नकुल नाथ

    इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी को भी तीन हजार रुपये नहीं मिल रहे हैं। यह तो भाजपा का चुनावी वादा था, जिसे उन्होंने वोट हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया था।

    भाजपा के बहकावे में नहीं आना है- नकुल

    उन्होंने कहा कि आगामी एक से डेढ़ महीने बाद लोकसभा के चुनाव होंगे और भाजपा के लोग दोबारा सक्रिय होकर आप लोगों के बीच आकर युवाओं को रोजगार, किसानों को समर्थन मूल्य का प्रलोभन देंगे, तरह-तरह की अफवाहें फैलाएंगे, लेकिन आप लोगों को उनके बहकावे में नहीं आना है। कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें: Leap Year Anniversary 2024: सात जन्मों का साथ निभाने का वादा... शादी को हो गए 8 साल, लेकिन मनाएंगे दूसरी सालगिरह