विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind firing News: चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद, फायरिंग में तीन लोगों की गई जान

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sun, 15 Jan 2023 03:59 PM (IST)

मेहगांव तहसील के पचैरा गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनो ही ...और पढ़ें

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद।
चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद।

भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक गांव में धुंआधार फायरिंग हो गई है। मेहगांव तहसील के पचैरा गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनो ही पक्षों के लोगों ने जमकर फायरिंग की है। उनके फायरिंग करने की वजह से हादसे में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। तो वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों में झगड़े की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। दो पक्षों में विवाद होने और जमकर फायरिंग होने के साथ ही गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

फायरिंग में हुई तीन लोगों की मौत

मेहगांव से चार किलोमीटर दूर स्थित पचैरा गांव में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे दोनो पक्षों में विवाद हुआ। चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हुई है। कहासुनी इतनी अधिक हो गई कि देखते देखते दोनों के बीच जमकर फायरिंग होने लगी थी। इस दौरान गोली लगने से 55 साल के हाकिम के बेटे कैलाश नारायण त्याग की मौत हो गई है। इसके अलावा पिंकू के पुत्र हरगोविंद त्यागी जिसकी उम्र 35 साल है, 24 वर्षीय गोलू पुत्र महेश त्यागी की भी फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में मरने वाले तीनों ही लोग पचैरा गांव के ही निवासी हैं।

विवाद शुरू होने की नहीं मिली जानकारी

दोनों पक्षों में जैसे ही लोगों को गोली लगी उन्हें तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। हालांकि दोनों पक्षों में इतना विवाद कैसे शुरू हुआ था इसकी अभी तक कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय प्रशासन ने गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। तो वहीं पुलिस अधिकारी फिलहाल इस पूरे मामले में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़े: Fact Check: ‘बॉयकॉट’ पठान ट्रेंड्स के बीच 2013 के IIFA का वीडियो क्लिप भ्रामक दावे से वायरल

मेहगांव बीएमओ के घर पर पथराव

चुनावी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें तीन लोगों को गोली लगने के बाद स्वजन मेहगांव अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन मेहगांव अस्पताल में बीएमओ नहीं मौजूद थे। अस्पताल में बीएमओ के नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने बीएमओ के घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद परिवार के लोग घायलों को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। लेकिन मेहगांव अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डा प्रेम सिंह गुर्जर का कहना था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़े: बढ़ती आबादी के लिए खेती में उत्पादकता बढ़ाने पर हो फोकस, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहतर ईकोसिस्टम भी आवश्यक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।