MP News: दमोह में पशु वध मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों का निकाला जुलूस; 9 लोग गिरफ्तार
दमोह पुलिस ने पशु वध मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। घटना के बाद गौ सेवकों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों का जुलूस निकाला।
-1762094737628.webp)
दमोह में पशु वध मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई (फोटो सोर्स- जेएनएन)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दमोह पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) आई, मध्य प्रदेश कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 10, और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में कसाई मंडी निवासी मुरसलीन कुरैशी, फहीम कुरैशी, समीर कुरैशी, शंभू चाचा खान, साहिल कुरैशी, आकाश डूठा, छिंगे कुरेशी और फैजान खान शामिल हैं। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि सभी नौ गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
वीडियो फुटेज से आरोपियों की हो रही पहचान
उन्होंने यह भी बताया कि बयानों और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है, जिनकी तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला दो दिन पहले कसाई मंडी क्षेत्र में एक घर में भैंस के बछड़े को काटे जाने से जुड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में गौ सेवक भी वहां एकत्रित हो गए, जिससे गौ सेवकों और कुछ असामाजिक तत्वों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।
गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि कसाई मंडी के कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था, हालांकि पुलिस ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद गौ सेवकों ने पुराने थाने पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर वे मान गए, लेकिन बाद में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों के साथ शहर में जुलूस निकाला और घंटाघर पर जाम लगा दिया।
आरोपियों का निकाला गया जूलूस
सभी प्रदर्शनकारी बाद में कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था जिसके बाद स्थिति शांत हुई थी। रविवार को इन सभी आरोपियों का कोतवाली से जुलूस निकाला गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।