यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP News: सागर में दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या, बचाव में आई मां को निर्वस्त्र कर पीटा; विपक्ष ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के सागर जिले में छेड़छाड़ के एक मामले में समझौता नहीं कराने पर सरपंच व उसके साथियों ने ...और पढ़ें

HighLights
- सागर जिले में दलित युवक की हत्या।
- सरपंच और उसके साथियों ने दलित युवक को लाठी-डंडों से पीटा था।
- खरने ने राज्य सरकार पर बोला हमला।
सागर, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश के सागर जिले में छेड़छाड़ के एक मामले में समझौता नहीं कराने पर सरपंच व उसके साथियों ने दलित युवक को लाठी-डंडों से पीटा। बचाव में आई उसकी मांग को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का भी आरोप है। पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
कमल नाथ ने गठित किया जांच दल
हालांकि, इस मामले में राजनीती गर्मा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने पार्टी नेताओं का एक जांच दल गठित किया है, जो पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी लेगा। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की शिवराज सरकार को घेरा है।
खरने ने राज्य सरकार पर बोला हमला
खरगे ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति पर अत्याचार की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हैं। बता दें कि यह घटना गत 24 अगस्त की है।
लाठी-डंडों से किया था हमला
दरअसल, सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनागिरी गांव निवासी नितिन उर्फ लालू अहिरवार (18) पर सरपंच विक्रम ठाकुर व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला किया था। सरपंच नितिन पर छेड़छाड़ के मामले में समझौता करने का काफी दिनों से दबाव बना रहा था, जिसके लिए नितिन तैयार नहीं था।
मृतक के भाई रोहित ने लगाया आरोप
मृतक के भाई रोहित ने बताया कि सरपंच विक्रम ठाकुर और आजाद सिंह ने दो साल पहले उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने खुरई देहात थाने में दर्ज कराई गई थी। यह मामला न्यायालय में लंबित है। आरोपित सरपंच व उसके स्वजन समझौता करने का दबाव बना रहे थे।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
वहीं, थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि आरोपित विक्रम, विजय, आजाद, कोमल, लालू खान, इस्लाम खान, गोलू सोनी, नफीस खान, वहीद खान और अन्य चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच कुछ पोस्टर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किए गए, जिसमें आरोपित सरपंच सागर जिले के निवासी व प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रतिनिधि बताया गया है।