विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्‍य प्रदेश के धार में विधायक उमंग सिंघार पर पत्नी ने दर्ज कराई दुष्‍कर्म की FIR, विधायक बोले ये ब्लैकमेलिंग

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Mon, 21 Nov 2022 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 04:12 PM (IST)

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Congress MLA Umang Singhar) के खिलाफ एक महिला ने दुष्‍कर्म और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Congress MLA Umang Singhar) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Congress MLA Umang Singhar) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

धार, डिजिटल डेस्क। मध्‍य प्रदेश के धार (Dhar, MP) में नौगांव थाना क्षेत्र ( Naugaon PS) में पूर्व मंत्री और गंधवानी से विधयक उमंग सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर नौगांव थाने पर विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

दुष्‍कर्म व अप्राकृतिक कृत्य का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के मध्य तक विधायक उमंग पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे जिनका निवास स्‍थान है ने उसके साथ मारपीट व अभद्र व्‍यवहार किया। महिला ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। महिला ने दुष्‍कर्म के साथ अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर विधायक उमंग सिंघार पर दुष्‍कर्म व अन्‍य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार महिला जबलपुर की रहने वाली है, उसने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उमंग सिंघार से उसका परिचय एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। सिंघार ने उससे कहा कि मैं तुमसे शादी करूगा, मेरे साथ रहो। इसके बाद वह दिल्ली, गुरुग्राम, भोपाल और धार स्थित आवास में उमंग सिंघार के साथ रही। इस दौरान सिंघार ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और शादी का कहने पर आनाकानी करने लगे। उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो सिंघार ने महिला से 16 मार्च 2022 को भोपाल स्थित आवास में शादी कर ली और फिर प्रताड़‍ित करने लगे।

महिला का आरोप है कि उसके साथ अप्राकृति कृत किया गया, वहीं उसके वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाने की बात भी सिंघार ने कही थी। महिला ने यह भी कहा कि उमंग सिंघार ने उसे बालकनी से लटकाकर मारने की कोशिश भी की, तब किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद वो लगातार महिला की मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाते रहे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के खिलाफ एक महिला ने धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा को भी इस मामले में एक्शन लेना चाहिए। उधर कांग्रेस के पीसी शर्मा ने इस पर कहा कि यह प्रेशर पालिटिक्स है, हमारे नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -

पत्‍नी के सीने पर बैठ पति ने हथौड़ी से किए कई वार, खून निकला तो मरा समझ भाग गया

Benefits of Yoga: योग करने से पहले पढ़ ले ये नियम, निखरेगा सौन्‍दर्य और मन भी रहेगा प्रसन्‍न