विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: CM शिवराज बोले- टाइगर और लेपर्ड स्‍टेट के साथ चीता स्‍टेट होना MP का सौभाग्य, पीएम मोदी का जताया आभार

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 03:50 PM (IST)

MP News मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे प्रदेश का सौभाग्य है कि हम टाइगर ...और पढ़ें

CM शिवराज बोले- टाइगर और लेपर्ड स्‍टेट के साथ चीता स्‍टेट होना MP का सौभाग्य, पीएम मोदी का जताया आभार
CM शिवराज बोले- टाइगर और लेपर्ड स्‍टेट के साथ चीता स्‍टेट होना MP का सौभाग्य, पीएम मोदी का जताया आभार

भोपाल, जागरण नेटवर्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट पर शनिवार को विशेष विमान से अफ्रीकी चीतों को नामीबिया से लाया जाएगा। चीतों के आगमन को लेकर राज्य भर के लोग बेसब्री से कल का इंतजार कर रहे हैं, जब पीएम मोदी श्‍योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को आजाद कर देश के पहले चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने चीता परियोजना के लिए प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क का चयन किए जाने को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया है।

यह भी पढ़ें- Cheetah in MP: नामिबिया से चीतों को भारत लाने की तैयारी हुई पूरी, जयपुर की जगह विशेष विमान से आएंगे ग्वालियर

मध्य प्रदेश को चीता स्टेट का दर्जा मिलने से खुशी

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे प्रदेश का सौभाग्य है कि हम टाइगर स्टेट तो थे ही, लेपर्ड स्टेट भी हैं और अब चीता स्टेट भी होने वाले हैं। सीएम शिवराज ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के शुभदिन पर मध्य प्रदेश की धरती पर होंगे। यह हमारा सौभाग्य है। 

शिवराज सिंह चौहान ने नामीबिया से आ रहे चीतों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आगमन से वाइल्ड लाइफ पनपेगी। उन्होंने कहा कि सेंचुरी बनाने के लिए कई गांव हटाए गए थे। ताकि वहां चीते और बाकी तरह की वाइल्ड लाइफ रह सकें। अब वह सपना साकार हो रहा है। संकल्प पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- MP News: सरकारी नौकरी का इंतजार होगा खत्म! एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

चीतों के आगमन को सीएम ने बताया आसाधारण घटना

नामीबिया से चीते लाए जाने को असाधारण घटना बताते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यह असाधारण इसलिए है क्‍योंकि लगभग 1952 के आस-पास हमारे देश में चीतों का अस्तित्व समाप्त हो गया था। अब दूसरे महाद्वीप से चीते लाकर उनको यहां पुनर्स्थापित किया जा रहा है। शायद यह इस सदी की सबसे बड़ी घटना है, जब हम दूसरे महाद्वीप से चीतों को लाकर देश में बसाएंगे।

सीएम शिवराज ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट के शुभारंभ के बाद श्योपुर जिले और उसके आस-पास रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। चीते अभी पहुंचे नहीं हैं लेकिन जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। होटल, रिसॉर्ट, गाडियां लगेंगी छोटे मोटे काम धंधे चालू होंगे। उस क्षेत्र की तस्वीर ही बदल जायेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।