Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज ने आगर-मालवा में दो सिंचाई परियोजना की दी सौगात, कांग्रेस पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर-मालवा में जिले ने एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्हों ...और पढ़ें

भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को आगर-मालवा में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि आज आगर की सड़कों पर जनता का प्यार और आशीर्वाद की ऐसी वर्षा हुई जिसका मैं वर्णन नहीं कर सकता है।
कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज ने एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,
ये वही कांग्रेस है, जिसने कर्जमाफी का झूठा वादा कर किसानों को ठगा था। कांग्रेस और कमलनाथ ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, मैंने उसकी ब्याज भरी है। जिसकी वजह से किसान डिफाल्टर हो गए थे। एक नहीं अनेकों योजनाएं इस कांग्रेस ने बंद कर दी थी।
उन्होंने कहा कि जब तक मामा है तभी तक लाड़ली बहना योजना है, अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो न लाड़ली होगी और न बहना होगी। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज ने आगर-मालवा के लोगों को कई सौगातें भी दीं।
'तेजी से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश'
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना सेना के साथ मिलकर गरीबी दूर करेंगे, अन्याय, अत्याचार दूर करेंगे और प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के पथ पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध, सम्पन्न और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है और अपना मध्य प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मेरी बहनों तुम्हारी आमदनी हर महीने घर का कामकाज करते हुए कम से कम दस हजार रुपये होनी चाहिए। अलग-अलग स्व रोजगार समूहों को कई तरह के काम दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने आगर-मालवा जिले में 1200.70 करोड़ रुपये की कुंडालिया दाब युक्त सिंचाई परियोजना चरण-एक का लोकार्पण और 418 करोड़ रुपये की गरोठ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन समेत करोड़ों रुपये के विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सौगातें दीं।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आगर-मालवा जिले में ₹1200.70 करोड़ की कुण्डालिया दाब युक्त सिंचाई परियोजना चरण-1 का लोकार्पण एवं करोड़ों रुपये के विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सौगातें दीं।#विकास_पर्व pic.twitter.com/wOlxYqqPme
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 2, 2023
भूमिपूजन कार्यक्रम
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज ने आगर-मालवा जिले के ग्राम निपानिया बैजनाथ में आयोजित कार्यक्रम में बाबा बैजनाथ मंदिर के समीप 18.90 करोड़ रुपये की लागत के जनउपयोगी सुविधाओं के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
छावनी नाके से जनदर्शन यात्रा
मुख्यमंत्री शिवराज की जनदर्शन यात्रा झंडा चौक, आनंद टाकीज चौराहा, नाना बाजार गोपाल मंदिर, सरकारवाड़ा हाटपुरा, पुराना अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तंभ पहुंची। लाड़ली बहना सम्मेलन पुलिस थाना ग्राउंड पर आयोजित किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।