Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: चुनावी साल में सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, राज्य में होगी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना; Video

    By AgencyEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 08:16 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में ब्राहम्णों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा की है इसलिए उनके कल्याण के लिए हम ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना करेंगे। (फोटो- एजेंसी)

    Hero Image
    राज्य में होगी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना

    भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में ब्राहम्णों के लिए बड़ा ऐलान किया है। परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि मंदिरों की गतिविधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होगा। साथ ही अब मंदिरों से लगी जमीनों की नीलामी कलेक्टर नहीं कर सकेंगे। बल्कि इन जमीनों की नीलामी अब मंदिर से जुड़े पुजारी कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की होगी स्थापना

    बता दें कि राज्य में लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि मंदिरों में प्रशासन का दखल बंद किया जाए और पुजारियों को उनका हक दिया जाए। वहीं, अब उनकी मांग को पूरा कर दिया गया है। सीएम ने सभा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा की है, इसलिए उनके कल्याण के लिए हम 'ब्राह्मण कल्याण बोर्ड' की स्थापना करेंगे।

    'ब्राह्मणों ने हमेशा धर्म की रक्षा की है'

    परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद थे। सीएम ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना करने से पहले उन्होंने कहा था कि एक बात और महाराज जी(धीरेंद्र शास्त्री) ने कही है ब्राह्मणों ने हमेशा धर्म की रक्षा की है। अगर आप देखेंगे तो हम सबको बहुत गर्व होता है और यह कहते हुए कि ब्राह्मण धर्म-अध्यात्म, ज्ञान-विज्ञान, योग-आयुर्वेद, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने का काम करते हैं।

    ब्राहम्ण कल्याण बोर्ड का उद्देश्य

    ब्राह्मणों ने यज्ञों, हवनों, शस्त्र-शास्त्रों, सब को सुरक्षित रखने का काम किया है। ऐसे कितने विद्वान हैं...वेदव्यास जी महाराज ने महाभारत लिखी, तुलसीदास जी ने रामायण लिखी, हर क्षेत्र में ऐसे विद्वान हैं और इसलिए हमारे धर्म के रक्षक हैं उनके कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। ब्राहम्ण कल्याण बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीबों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलवाना होगा।

    यह भी पढ़ें- Arunachal Pradesh: पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने किया झूठी शिकायत दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    'अवैध शराब की बिक्री न हो'

    20 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हरदा में एक कार्यक्रम में कहा था कि कलेक्टर, एसपी और कमिश्नर आज संकल्प लो कि अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। साथ ही अवैध रेत खनन भी नहीं हो। साथ ही कोई नेता भी गड़बड़ी कर रहा है, तो उसको भी सही कर दो।

    यह भी पढ़ें- अग्रिम युद्ध मोर्चे पर जल्द लड़ाकू रेजिमेंट की कमान संभालती नजर आएंगी महिला सैन्य अफसर, जल्द होगी तैनाती