Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mohan Yadav: सुरक्षा के लिए 1500 जवान, 24 घंटे निगरानी में स्टेडियम...शपथ समारोह के दौरान हजारों लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    Mohan Yadav मध्य प्रदेश की कुर्सी पर आज नए मुख्यमंत्री आसीन होंगे। ताजपोशी को लेकर स्टेडियम में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। भाजपा मय हुआ मैदान मध्यप्रदेश शासन के नये मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित नये मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को भव्य डोम बनाया गया है। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग लगाए गए हैं।

    Hero Image
    Mohan Yadav: सुरक्षा के लिए 1500 जवान, 24 घंटे निगरानी में स्टेडियम

    जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश की कुर्सी पर आज नए मुख्यमंत्री आसीन होंगे। ताजपोशी को लेकर स्टेडियम में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। लाल परेड मैदान में ही तीन हैलीपेड बनाए गए है और वीवीआइपी वाहन भी तैयार किए गए हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शरीक होंगे। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए सभी तैयारियां कर ली गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरक्षा में पीएम मोदी हजारों लोगों को संबोधित करेंगे।

    भाजपा मय हुआ मैदान मध्यप्रदेश शासन के नये मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित नये मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को भव्य डोम बनाया गया है। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग लगाए गए हैं।

    1500 जवान रहेंगे तैनात

    लाल परेड मैदान में भी पार्टी के झंडे व होर्डिंग लगाए गए हैं। राजभवन से लेकर स्टेडियम तक के मार्ग को ऐसा सजाया गया है कि पूरा क्षेत्र भाजपा मय हो गया हैं।1500 से अधिक जवान तैनात शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान लाल परेड मैदान के आसपास सुरक्षा -व्यवस्था बहुत सख्त की गई है। सुरक्षा में लगभग 1500 जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अलग- अलग टीमें मैदान के चारों तरफ मौजूद रहेंगी। जेल रोड, लिली टॉकीज रोड, जिंसी रोड और राजभवन तरफ पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। 

    यह भी पढ़ें- Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ में बुधवार को CM पद की शपथ लेंगे विष्णु देव साय, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गज बनेंगे गवाह

    यह भी पढ़ें- Mohan Yadav: CM के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां हुई तेज, 24 घंटे में सजाया मोतीलाल नेहरू स्टेडियम; सुरक्षा के इंतजाम की हुई जांच