विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cheetah Safari: कूनो में अब आप ले सकेंगे चीता सफारी का आनंद, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Published: Fri, 23 Feb 2024 08:59 PM (IST)

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी परियोजना के कार्यों का शुभारंभ 26 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री डा.मोहन ...और पढ़ें

26 फरवरी से कूनो में शुरू होगी चीता सफारी। फाइल फोटो।
26 फरवरी से कूनो में शुरू होगी चीता सफारी। फाइल फोटो।

HighLights

  1. 26 फरवरी से कूनो में शुरू होगी चीता सफारी
  2. सहरिया जनजाति की संस्कृति को भी मिलेगी पहचान

सुरेश वैष्णव, श्योपुर। मप्र के कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी परियोजना के कार्यों का शुभारंभ 26 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। चीता सफारी से सहरिया जनजाति की संस्कृति को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की योजना है।

युवकों को दिया गया प्रशिक्षण

सहरिया जनजाति के युवकों को सफारी के लिए गाइड का प्रशिक्षण दिया गया है। पर्यटकों के लिए विकसित किए जा रहे चीता सफारी के प्रोजेक्ट पर 50 करोड़ रुपये का खर्च किए जा रहे हैं। कूनो पार्क से सटे कूनो नदी का क्षेत्र भी सफारी के दायरे में लाया जाएगा। फिलहाल अभी लोगों को जंगल भ्रमण कर चीतों का दीदार करने मे लिए इंतजार करना होगा।

बता दें कि 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को मप्र के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा था। इसके बाद दूसरे चरण में भी 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी जब यहां चीता प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने पहुंचे थे, तब उनका स्वागत सहरिया जनजाति के नृत्य संगीत से किया गया था। पीएम ने तब अधिकारियों को संकेत दिया था कि इस जनजाति को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाए ताकि उन्हें आर्थिक लाभ भी हो सके।

बढ़ेगा सफारी का दायरा

कूनो पार्क में चीता सफारी का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए पार्क से लगे कूनो नदी क्षेत्र को भी शामिल किया जा रहा है। इसमें 124.94 हेक्टेयर वन भूमि और 56.23 हेक्टेयर राजस्व भूमि शामिल की जा रही है। डीएफओ, कूनो थिरूकुराल आर ने कहा कि पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति से रूबरू कराने के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः 'अपना आधार खो चुका है नक्सलवाद' अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने जीता नक्सल प्रभावित इलाकों के गरीबों का दिल