विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dewas: चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से हुआ अलग, 12 ट्रॉलियां हवा में लटकीं; 8 लोग फंसे

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 03 Jun 2023 06:22 PM (IST)

मध्यप्रदेश के देवास जिले में मां चामुंडा टेकरी पर रोप वे टावर का तार शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश ...और पढ़ें

चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से हुआ अलग। फाइल फोटो।
चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से हुआ अलग। फाइल फोटो।

देवास, जेएनएन। मध्यप्रदेश के देवास जिले में मां चामुंडा टेकरी पर रोप वे टावर का तार शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण पुली से अलग हो गया, जिसके कारण 12 ट्रालियां बीच में ही फंस गई है। मालूम हो कि इन ट्रालियों में प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी के दर्शन करने वाले आठ दर्शनार्थी भी मौजूद हैं। रोपवे संचालित करने वाली कंपनी ने मौके पर अपने दस तकनीकी कर्मचारी को सुधार कार्य में लगाया है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया था भूमिपूजन

मालूम हो कि नगर निगम और त्रेहान कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच रोप-वे प्रोजेक्ट के लिए आठ अप्रैल, 2003 को एग्रीमेंट हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 4 अगस्त, 2003 को इसका भूमिपूजन किया था। नगर निगम द्वारा अन्य विभागों से एनओसी व परमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2010 में इसका काम शुरू हुआ था, लेकिन बजट बढ़ने के कारण इसका काम धीमा हो गया था। हालांकि, 10 अप्रैल, 2017 को इसका पहला ट्रॉयल लिया गया।

महापौर सुभाष शर्मा ने किया था शुभारंभ

14 सालों के इंतजार के बाद जुलाई 2017 में यह रोप-वे शुरू हो गया था। तत्‍कालीन विधायक गायत्रीराजे पवार व महापौर सुभाष शर्मा ने शुभारंभ किया था। मालवा-निमाड़ के इस पहले रोप-वे से श्रद्धालुओं को 300 फुट ऊंची टेकरी पर पहुंचने में अब मात्र 3 मिनट का समय लगता है।