विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में संतान प्राप्ति के चक्‍कर में तांत्रिक ने महिला को ठगा, आठ लाख लेकर हुआ चंपत

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Fri, 07 Oct 2022 12:06 PM (IST)

Indore Crime News मध्‍य प्रदेश के इंदौर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में संतान प्राप्ति के लिए अनुष्‍ठान करवाने को लेकर ...और पढ़ें

इंदौर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है
इंदौर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है

इंदौर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Indore Crime News: मध्‍य प्रदेश के इंदौर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति के लिए तांत्रिक क्रिया कराने के नाम पर पीड़िता को ठगा गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बाणगंगा थाने के अनुसार शिकायतकर्ता ब्यूटी पार्लर चलाती है। शादी को नौ साल हो चुके हैं लेकिन उन्हें बच्चे न होने की चिंता सता रही थी। पीड़िता ने डॉक्टरी सलाह भी ली थी। दो माह पूर्व रानी निवासी नरवाल सांवेर रोड ब्यूटी पार्लर का काम सीखने आया था।

उन्होंने पीड़िता से संतान प्राप्ति के लिए तांत्रिक अनुष्ठान कराने की बात कही। इसके लिए उसने पीड़िता से गुरुजी को बुलाने की बात कही। इसके बाद पीड़िता रानी के जाल में फंस गई। रानी ने पीड़िता से सुंदर नगर निवासी विक्रम उर्फ रवि से संपर्क करने को कहा। जब पीड़िता ने रवि से फोन पर बात की तो रवि ने अफजल नाम के आरोपित से पीड़िता के बारे में बात की।

राशि तिगुना करने का भी दिया लालच

अफजल बोला की तुम्हारा काम हो जाएगा, इसके लिए एक तांत्रिक अनुष्ठान करना होगा। आरोपित रवि को पीड़िता ने दस हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उसने वीडियो कॉल के जरिए अनुष्‍ठान की रस्म अदा की लेकिन पीड़िता को इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

पीड़िता ने इसके बाद आरोपितों से बात की तो उन्होंने पांच हजार लौटा दिए। बाद में पीड़िता आरोपी रवि और अफजल से भी संपर्क में रही। आरोपित ने पीड़िता को झांसा दिया और कहा कि बड़े गुरुजी को बुलाना पड़ेगा आपकी समस्या का समाधान करने के लिए। इसके लिए आठ लाख का इंतजाम करें। गुरुजी भी इस राशि को तिगुना कर देंगे

तांत्रिक ने तिलक लगा शुरू किया अनुष्‍ठान

पीड़िता ने अपने पति के साथ मिलकर पड़ोसी को विश्वास में लिया और आठ लाख रुपये उधार ले लिए। 5 अक्टूबर को आरोपितों के साथ बड़े गुरुजी आए थे। उन्होंने पीड़िता और उसके पति को बैठाया और तिलक लगाकर रस्म शुरू की।

इसके बाद में उसने एक नारियल को कपड़े में बांधकर चौराहे पर रखने को कहा और घर से बाहर आकर वहां ताला लगा दिया। पीड़िता को उसने कहा कि जब घर के अंदर जाकर देखोगे तो पैसा तिगुना हो जाएगा। इसके बाद तीनों वहां से भाग गए।

चार आरोपितों के नाम दर्ज

पीड़िता ने अपने पति को फोन कर बुलाया और अंदर जाकर देखा तो वहां कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता को धोखाधड़ी के बारे में पता चला। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -

Raipur Rojgar Mela 2022: 10 अक्‍टूबर को रायपुर में लगेगा बेरोजगारों के लिए मेला, 79 पदों पर होगी भर्ती

Bilaspur Crime: गाली-गलौज करने से किया मना तो पड़ोसियों ने दो भाईयों को जमकर पीटा, एक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।