विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मप्र में कांग्रेस नेता के तीन मंजिला मकान और 200 कमरों पर चला बुलडोजर, युवक की हत्या के बाद गाड़ दिया था शव

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 14 Oct 2022 12:56 AM (IST)

Dhar News गुरुवार सुबह जब अधिकतर लोग सो रहे थे तभी पुलिस प्रशासन और नगरपालिका का अमला पहुंचा। पहले किरायेदारों ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता के घर पर चला बुल्डोजर।
कांग्रेस नेता के घर पर चला बुल्डोजर।

धार, जेएनएन। मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते खरगोन जिले के युवक की निर्मम हत्या के मामले में कामगार मजदूर कांग्रेस नेता आशिक पटेल सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गुरुवार को प्रशासन ने आशिक द्वारा पीथमपुर के वार्ड दो में 15950 वर्ग फीट शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस जमीन पर अवैध रूप से 200 से अधिक कमरों की कालोनी बना दी गई थी, जिसमें करीब 200 किरायेदार रह रहे थे।

गुरुवार सुबह जब अधिकतर लोग सो रहे थे, तभी पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका का अमला पहुंचा। पहले किरायेदारों को हटाया गया, फिर बुलडोजर से पटेल का तीन मंजिला मुख्य मकान सहित सभी कमरे धराशायी कर दिए गया। बताया जा रहा है कि इन मकान और दुकानों से पांच लाख रुपये से अधिक का किराया मिलता था। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

प्रेम प्रसंग में की थी युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार आशिक पटेल के यहां एक युवती काम करती थी। आशिक उससे प्रेम करने लगा, लेकिन युवती खरगोन के ग्राम सेलदा निवासी रूपेश बिरला से प्रेम करती थी। यह बात आशिक को नागवार गुजरी। रूपेश पीथमपुर में रहकर बजाज फाइनेंस कंपनी के लिए काम करता था और दो दिनों से लापता था।

स्वजन ने आशिक पटेल पर अपहरण का आरोप लगाया था। बुधवार को हिंदू संगठन और स्वजन ने थाने पर विरोध भी किया था। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था, लेकिन विरोध शुरू हुआ तो आशिक पटेल पर युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

युवक के शव को दफन कर दिया था 

पुलिस ने पूछताछ की तो आशिक पटेल ने सब कुछ उगल दिया। बताया कि उसके अलावा पांच अन्य युवक भी हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने उन पांचों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने रूपेश के शव को कालोनी में उसके खेत के समीप नाले किनारे गाड़ दिया था। शव जल्दी गलकर नष्ट हो जाए, इसके लिए 15 किलो नमक डाला, मिट्टी और घास-फूस डालकर उस स्थान को सीमेंट कंक्रीट से पक्का कर दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।