Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhya Pradesh: छतरपुर में BSP नेता की हत्या, मैरिज गार्डन के पास सिर में मारी गई गोली

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 09:13 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव में असफल रहने वाले बसपा के एक नेता की राज्य के छतरपुर शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि महेंद्र गुप्ता को सोमवार रात सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मार दी गई। एसपी ने कहा गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी अपराध स्थल से भाग गया।

    Hero Image
    Madhya Pradesh: छतरपुर में BSP नेता की हत्या

    पीटीआई, छतरपुर। मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव में असफल रहने वाले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की राज्य के छतरपुर शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि महेंद्र गुप्ता को सोमवार रात सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मार दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी ने कहा, महेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी और आरोपी अपराध स्थल से भाग गया।

    ईशानगर कस्बे के निवासी गुप्ता ने 2023 का विधानसभा चुनाव बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा और 10,400 वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    महेंद्र गुप्ता के निजी सुरक्षा गार्ड अब्दुल मंसूरी ने कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने गोली मार दी।

    मंसूरी ने कहा कि जब तक वह जवाबी कार्रवाई करने के लिए अपनी राइफल लोड कर पाते, तब तक हमलावर भाग गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमलावर को देखा है और उसे पहचान सकते हैं। घटना के वक्त बसपा नेता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Today in Politics: BJP-BJD के गठबंधन की अटकलों के बीच PM मोदी जाएंगे ओडिशा, CM योगी करेंगे यूपी कैबिनेट का विस्तार

    यह भी पढ़ें- स्वीडन की कंपनी ने भारत में हथियार बनाने की फैक्ट्री का शुरू किया निर्माण, बनेंगे कार्ल गुस्ताफ M4 हथियार