भाजपा विधायक ने सड़क दुर्घटनाओं के पीछे दिया अजीब तर्क, अच्छी सड़कों को बताया रोड ऐक्सिडेंट का कारण
भाजपा विधायक नारायण पटेल का एक अजीब बयान सामने आया है उन्होंने प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के लिए अच्छी सड़कों को जिम्मेदार बताया है। कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में शामिल होने आए विधायक पटेल ने सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में पत्रकारों से बातचीत की।
खंडवा, जेएनएन। राजनीति में अक्सर नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। सरकार के द्वारा किए गए कामों की विपक्ष आलोचना भी खूब करता है और इसी आलोचना में कई बार नेता अजीबोगरीब तर्क भी देते हैं। ऐसा ही एक विचित्र बयान रविवार को मध्यप्रदेश के मांधाता विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण पटेल का सामने आया है।
सड़के अच्छी हों तो तेज गति से चलते हैं वाहन: पटेल
भाजपा विधायक नारायण पटेल का एक अजीब बयान सामने आया है, उन्होंने प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के लिए अच्छी सड़कों को जिम्मेदार बताया है। कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में शामिल होने आए विधायक पटेल ने सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में पत्रकारों से बातचीत की। इस चर्चा में बताया कि अच्छी सड़कें होने से वाहन तेज गति से चलते हैं। उन्होंने कहा कि तेज गति का वाहन कभी भी अनियंत्रित हो सकता है।
इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि मैंने खुद इसका अनुभव किया है। मेरी विधानसभा की सड़कें अच्छी होने से वहां भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं सभी दुर्घटनाएं खतरा बना रहता है।
कांग्रेस के नेता उत्तमपाल सिंह पुरानी का बयान
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता उत्तमपाल सिंह पुरानी ने मांधाता विधायक नारायण पटेल के बयान का जवाब देते हुए कहा कि मांधाता विधायक का वक्तव्य समझ से परे है मध्य प्रदेश सहित जिले की सड़कों की हालत इन दिनों बेहद खराब है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अकेले खंडवा जिले में नए साल में चार बस दुर्घटना हो चुकी है। भाजपा नेता और प्रशासन को दुर्घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Budget 2023: हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी में कमी की मांग, महामारी पूल और डिविडेंड पर टैक्स छूट की उम्मीद
ये भी पढ़ें- Fact Check: नेपाल में हुए हादसे की पुरानी तस्वीर को पोखरा प्लेन क्रैश से जोड़कर किया जा रहा शेयर