विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के शॉट से घायल हुए BJP नेता, क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन में गए थे सिंधिया

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 16 Feb 2023 07:59 AM (IST)

रीवा के क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उनके द्वारा लगाए गए शॉट से एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। उनकी दाहिनी आंख में चोट आई है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के शॉट से घायल हुए BJP नेता
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के शॉट से घायल हुए BJP नेता

रीवा,एएनआई। रीवा में मध्‍य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। दरअसल बुधवार को क्रिकेट मैच के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट खेल रहे थे। तभी क्रिकेट के मैदान पर लगाए गए शॉट से एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बीजेपी कार्यकर्ता के दाहिनी आंख पर आई चोट

मैच के दौरान उन्होंने शॉट मारा था, गेंद हवा में उछली और कार्यकर्ता को जा लगी। गेंद लगने से भाजपा कार्यकर्ता की दाहिनी आंख के ऊपर चोट लग गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रीवा में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बनाए गए क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान वह उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन के लिए क्रिकेट मैच खेल रहे थे। लेकिन इसी बीच बल्ले से निकली एक गेंद पार्टी कार्यकर्ता को लग गई।

क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे सिंधिया

घटना के तुरंत बाद सिंधिया ने बीजेपी कार्यकर्ता को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। खुद केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल पहुंच कर उनका हाल चाल जाना था। संजय गांधी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलख प्रकाश ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के दौरान, एक मैच चल रहा था और ज्योतिरादित्य सिंधिया बल्लेबाजी कर रहे थे। अचानक उनके बल्ले से निकली एक गेंद एक व्यक्ति की दाहिनी आंख में लगी जो की एक भाजपा कार्यकर्ता हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता की हालत में सुधार

डॉक्टर ने कहा कि आंख में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि अभी इलाज के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हालत ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 15 फरवरी को सबसे पहले रीवा एयरपोर्ट का भूमिपूजन किया। इसके बाद इटौरा गांव में बने क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़े- Tripura Election 2023 Live: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, वोटिंग के लिए लगी लंबी कतारें

रीवा डिवीजनल एसोसिएशन ने किया था समारोह का आयोजन

क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण का समारोह शाम 5 बजे प्रारंभ हुआ था। रीवा में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया गया है। तो वहीं पूरे कार्यक्रम का आयोजन रीवा डिवीजनल एसोसिएशन ने किया था। एसोसिएशन के संरक्षक नागेन्द्र सिंह विधायक गुढ़ और अध्यक्ष केके सिंह ने समारोह कराया।

यह भी पढ़े- Army Reshuffle: भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों में फेरबदल, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार बने उप प्रमुख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।