Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Tripura Election 2023 Live: दोपहर एक बजे तक 51.35 फीसदी हुई वोटिंग, मतदान केंद्र के बाहर CPI समर्थक की पिटाई; हिंसा को लेकर मामला दर्ज

Tripura Assembly Election 2023 Live 3337 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। भाजपा गठबंधन, कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा चुनाव मैदान में हैं।

By Mahen KhannaThu, 16 Feb 2023 06:36 PM (IST)
News Article Hero Image

अगरतला, एजेंसी। Tripura Assembly Election 2023 Live त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुखता बंदोबस्त कर रखे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान होना शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक होगा। चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, आइपीएफटी गठबंधन, माकपा, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

Tripura Assembly Election 2023 Live

16 Feb 20235:59:47 PM
शाम चार बजे तक 81 फीसदी हुआ मतदान

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में शाम 4 बजे तक लगभग 81 प्रतिशत मतदान हुआ।

16 Feb 20235:23:16 PM
मतदान खत्म, चुनाव सामग्री जमा करने रिसीविंग सेंटर पहुंचे चुनाव कर्मी

चुनाव खत्म होने के बाद मतदान कर्मी उमाकांत अकादमी, अगरतला में चुनाव सामग्री जमा करने पुहंचे। बता दें कि चुनाव सामग्री जमा करने के लिए उमाकांत अकादमी में रिसीविंग सेंटर बनाई गई है।

A very busy day! Polling Personnel reached at the receiving center at Umakanta Academy, Agartala, West #Tripura to submit election materials.@ECISVEEP @SpokespersonECI #TripuraElections2023 #TripuraElection2023 pic.twitter.com/N4PFvFi4Db

— CEO, Tripura (@ceotripura) February 16, 2023
16 Feb 20234:20:59 PM
त्रिपुरा में 3 बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान

दोपहर 3.00 बजे तक राज्य भर में कुल 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

16 Feb 20233:27:18 PM
चुनावी हिंसा को लेकर मामला दर्ज- चुनाव आयोग
blog images

दक्षिण त्रिपुरा के 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा (CPI) समर्थक की पिटाई की खबर सामने आई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

16 Feb 20233:08:30 PM
28.14 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने इस साल कराया रजिस्ट्रेशन- चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में इस साल 28.14 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 14,15,233 पुरुष, 13,99,289 महिलाएं और 62 ट्रांसजेंडर हैं। 94,815 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं जबकि 6,21,505 22-29 आयु वर्ग के हैं।

16 Feb 20232:48:52 PM
निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस-बीजेपी को भेजा नोटिस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने त्रिपुरा कांग्रेस और बीजेपी को नोटिस भेजा है।  दोनों दलों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अपने आधिकारिक हैंडल से अपने पक्ष में वोट की अपील की है। 

#TripuraElections2023 | Office of the Chief Electoral Officer sends notices to Tripura Congress and BJP for "an appeal for vote in the favour" of their own parties tweeted from their official handles after the imposition of Model Code of Conduct. pic.twitter.com/vNWBVm04vs

— ANI (@ANI) February 16, 2023
16 Feb 20232:00:04 PM
दोपहर एक बजे तक 51.35 फीसदी हुआ मतदान
blog images

 त्रिपुरा में दोपहर एक बजे तक  51.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

16 Feb 20231:57:05 PM
धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है- देब बर्मन

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने कहा- मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत 90% से अधिक होगा और त्रिपुरा के लोग हमें मौका देंगे। हमें पता चला है कि धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है। हमने धनपुर और मोहनपुर में हिंसा और EVM में गड़बड़ी की शिकायत की है।

/

16 Feb 20231:43:05 PM
90 प्रतिशत से ज्यादा होगा मतदान- टिपरा मोथा चीफ

टिपरा मोथा चीफ प्रद्योत देबबर्मन ने बताया कि उनकी पार्टी ने धनपुर और मोहनपुर में हुई हिंसा और ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है। उनका मानना है कि मतदान 90 प्रतिशत से ज्यादा होगा और त्रिपुरा के लोग इस बार उनकी पार्टी को मौका देंगे। 

16 Feb 20231:19:23 PM
वोटर्स को मतदान करने से रोका जा रहा है: माणिक सरकार
blog images

सीपीएम नेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से असामाजिक तत्व लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि लोग वोट डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

16 Feb 202312:39:25 PM
माणिक सरकार ने भाजपा पर मतदान के दौरान बदमाशी करने का लगाया आरोप
blog images

त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और CPI (M) नेता माणिक सरकार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमें जानकारी मिल रही है कि कुछ जगह भाजपा के कुछ बदमाश मतदान के दौरान परेशानी पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिससे मतदाता निडरता से अपना वोट न डाल सकें। कुछ जगह पर मतदाता सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। 

/

16 Feb 202312:05:07 PM
त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान

त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

/

16 Feb 202311:39:11 AM
बिप्लब देब ने कहा- भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ बनाएगी सरकार

भाजपा के ब‍िप्‍लब कुमार देब ने कहा कि त्रिपुरा लंबे समय तक अंधेरे में रहा। आज युवा आशावान है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान है और बुजुर्ग भरोसा दिखाते हैं। यह गायब था। लोग आज अपने भविष्य के लिए फैसला ले रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

16 Feb 202311:27:47 AM
कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की हुई पिटाई

दक्षिण त्रिपुरा के SP ने जानकारी देते हुए कहा कि के 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की पिटाई हो गई। उन्हें हमारे अधिकारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। शांतिबाजार थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।  हम जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।  

16 Feb 202310:52:02 AM
Tripura Assembly Election 2023 पूर्व CM माणिक सरकार ने भी डाला वोट

त्रिपुरा के विपक्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने विधानसभा चुनाव में वोट डाला। पूर्व सीएम माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला है।

/

16 Feb 202310:31:16 AM
त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक मतदान के आंकड़े

चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक 14.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि धलाई में 13.62 प्रतिशत, गोमती में 12.99 प्रतिशत, खोवाई में 13.08 प्रतिशत, उत्तरी त्रिपुरा में 12.79 प्रतिशत, सिपाहीजाला में 13.61 प्रतिशत मतदान हुआ। उनाकोटि 13.34 प्रतिशत और दक्षिण त्रिपुरा 14.34 प्रतिशत।

16 Feb 202310:11:30 AM
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने त्रिपुरा के लोगों से की वोट करने की अपील

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू त्रिपुरा ने त्रिपुरा के सभी लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए आज के मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सक्रिय भागीदारी के साथ हमारे सफल लोकतंत्र का जश्न मनाएं।

Best wishes to the brothers & sisters of Tripura in todays voting for the Legislative Assembly Election. Celebrate our successful democracy with active participation.

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 16, 2023
16 Feb 202310:02:03 AM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मतदाताओं से अपील- बिना डरे करें मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि त्रिपुरा के लोग बदलाव के लिए एकजुट हैं। सभी से विशेषकर युवाओं से अपील है कि बाहर निकलें और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें और शांति और प्रगति के लिए मतदान करें। बिना डरे मतदान करें। 

People of Tripura are united for change.

Sincerely urge everyone, especially the youth to come out and participate in the festival of Democracy and vote for peace and progress.

Vote, without fear. #TripuraElection2023

— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 16, 2023
16 Feb 20239:54:15 AM
त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक 12.76 प्रतिशत मतदान

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक करीब 12.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

#TripuraAssemblyElections2023 | 12.76% voter turnout recorded till 9 am. pic.twitter.com/aSQRMxLJ9F

— ANI (@ANI) February 16, 2023
16 Feb 20239:24:39 AM
टिपरा मोथा ने बढ़ाई BJP की टेंशन!

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। प्रदेश की सभी 60 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। त्रिपुरा में नई पार्टी टिपरा मोथा के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

16 Feb 20238:52:40 AM
PM Modi की अपील

पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।

16 Feb 20238:35:34 AM
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला से डाला अपना वोट

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया।

#WATCH | Tripura CM Dr Manik Saha casts vote in Assembly elections, in Agartala pic.twitter.com/fHpvoCpe4r

— ANI (@ANI) February 16, 2023
16 Feb 20238:24:40 AM
अमित शाह ने त्रिपुरा के सभी नागरिकों से मतदान करने का किया आग्रह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के सभी नागरिकों से मतदान करने का आग्रह किया है। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है और यह शाम चार बजे तक चलेगा।

16 Feb 20237:06:01 AM
त्रिपुरा चुनाव में वोटिंग शुरू
blog images

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 259 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। इस बीच वोटिंग के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

16 Feb 20236:22:47 AM
Tripura Assembly Election 2023 पिछले चुनाव में भाजपा ने 36 सीटें जीत बनाई थी सरकार

सत्तारूढ़ भाजपा ने 2018 के पिछले चुनाव में 36 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 43.59 फीसदी वोट पाकर सरकार बनाई थी। वहीं सीपीआई (एम) ने 42.22 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 16 सीटें जीतीं थी तो आईपीएफटी ने आठ सीटें जीतीं और कांग्रेस खाता तक नहीं खोल सकी थी।

16 Feb 20236:19:48 AM
Tripura Election 2023 सीएम माणिक साहा समेत कई दिग्गजों पर निगाहें

राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भाजपा के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ रही हैं। माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं।

16 Feb 20236:00:24 AM
Tripura Election 2023 राज्य में निषेधाज्ञा लागू

राज्य भर में पहले ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और यह 17 फरवरी की सुबह छह बजे तक लागू रहेगी। उपद्रवियों को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। 

16 Feb 20235:42:06 AM
Tripura Election 2023 60 सीटें, 259 उम्मीदवार और 28 लाख वोटर

त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा में आज 28 लाख से ज्यादा मतदाता वोटिंग करेंगे। चुनाव में 259 उम्मीदवारों की किसमत दांव पर लगेगी।

16 Feb 20235:17:29 AM
Tripura Election 2023 त्रिपुरा में आज चुनाव, 7 बजे से वोटिंग

त्रिपुरा में आज विधानसभा चुनाव होने हैं और 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुखता इंतजान किए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us