विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Army Reshuffle: भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों में फेरबदल, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार बने उप प्रमुख

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 16 Feb 2023 04:53 AM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2023 07:13 AM (IST)

Indian Army Reshuffle सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को नए उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

Indian Army Reshuffle Lt Gen BS Raju, Lt Gen MVS Kumar and Lt Gen NSR Subramani (Photo:ANI)
Indian Army Reshuffle Lt Gen BS Raju, Lt Gen MVS Kumar and Lt Gen NSR Subramani (Photo:ANI)

नई दिल्ली, एजेंसी। Indian Army Reshuffle भारतीय सेना के कई पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सेना ने एक नए उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू की जगह नियुक्त किया है। बीएस राजू को सेना कमांडर के रूप में दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में स्थानांतरित कर दिया है। वर्तमान वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे जो 28 फरवरी को दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में सेवानिवृत हो रहे हैं।

बीएस राजू 10 महीने ही रहे उप प्रमुख

बीएस राजू का सेना के उप प्रमुख के रूप में केवल 10 महीने का कार्यकाल रहा और नए कार्यालय में आठ महीने और रहेंगे। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के पदोन्नति पर अपने नए कार्यालय में स्थानांतरित होने के बाद उन्होंने 1 मई को उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।

एनएसआर सुब्रमणी बने सेना कमांडर 

लेफ्टिनेंट जनरल राजू की जगह लेने वाले लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार वर्तमान में सेना के उप प्रमुख (रणनीति) हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले हैं। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणी को सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है और उन्हें लखनऊ में अगले केंद्रीय सेना कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ हैं। सुब्रमणी एक इन्फैंट्री अधिकारी हैं और एक सख्त टास्कमास्टर के रूप में जाने जाते हैं। बता दें कि मध्य कमान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्य क्षेत्र में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की देखभाल करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।