Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhopal News: इंडिगो की गोवा उड़ान फिर से हुई शुरू, यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर; भोपाल से सीधा मिलेगी फ्लाइट

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 03:04 AM (IST)

    Bhopal Latest News इंडिगो की भोपाल से गोवा (Bhopal to Goa) के बीच सीधी उड़ान फिर से शुरू हो गई है। कंपनी ने इसे अस्थायी रूप से बंद किया था। उड़ान पुन प्रारंभ होने से यात्री प्रसन्न नजर आए। इस रूट पर इंडिगो 180 सीटों वाली एयर बस का संचालन कर रही है। गुरुवार को 170 यात्री गोवा से भोपाल पहुंचे

    Hero Image
    Bhopal News: इंडिगो की गोवा उड़ान फिर से हुई शुरू,

    जेएनएन, भोपाल। इंडिगो की भोपाल से गोवा के बीच सीधी उड़ान फिर से शुरू हो गई है। कंपनी ने इसे अस्थायी रूप से बंद किया था। उड़ान पुन: प्रारंभ होने से यात्री प्रसन्न नजर आए। इस रूट पर इंडिगो 180 सीटों वाली एयर बस का संचालन कर रही है। गुरुवार को 170 यात्री गोवा से भोपाल पहुंचे। भोपाल से 175 यात्री गोवा रवाना हुए। इस उड़ान का संचालन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल से गोवा तक करीब छह माह पहले इंडिगो ने पहली बार डायरेक्ट उड़ान प्रारंभ की थी। इसके पहले यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ानों से गोवा जाना पड़ता था। इससे किराया एवं समय अधिक लगता था। इंडिगो ने अपनी बेंगलुरु इवनिंग उड़ान भी 29 फरवरी से पुन: प्रारंभ करने की तैयारी की है।

    दिल्ली- मुंबई की उड़ानें लेट

    मौसम की खराबी के कारण गुरुवार को दिल्ली एवं मुंबई से आने वाली उड़ानें देर से पहुंचीं। उड़ान संख्या 6-ई 2172 निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से शाम 5.55 बजे पहुंची। रात की दिल्ली उड़ान भी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई से रात्रि नौ बजे आने वाली उड़ान संख्या 6-ई 397 भी करीब दो घंटे की देरी से पहुंची।