विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: छात्राओं से दुष्कर्म मामले में नई परते खुलीं, दूसरे कॉलेज की पीड़ित छात्राएं भी आईं सामने; आठ आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Apr 2025 06:34 AM (IST)

भोपाल में मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने ...और पढ़ें

छात्राओं से दुष्कर्म मामले में कुछ नई पीड़िताएं आई सामने (सांकेतिक तस्वीर)
छात्राओं से दुष्कर्म मामले में कुछ नई पीड़िताएं आई सामने (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. अब तक छह पीड़िता सामने आईं, पांच थानों में एफआइआर
  2. 12 नामजद आरोपितों में आठ गिरफ्तार

 जेएनएन, भोपाल। भोपाल में मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में नई-नई परतें खुलने लगी हैं। अब तक छह छात्राएं सामने आई हैं, जिन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की है।

मामले की जांच एसआइटी ने शुरू कर दी है

शहर के पांच थानों में एफआइआर दर्ज की गई हैं, जिसमें 12 नामजद आरोपितों में आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एसआइटी ने शुरू कर दी है। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले प्रेमजाल में फंसाया गया।

बदनामी के डर से सामने आने को तैयार नहीं हुईं पीड़िताएं

वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की गई और दोस्तों के पास जाने का दबाव बनाया गया। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से मिली जानकारी के बाद जब पांच अन्य पीड़िताओं से संपर्क किया, तो वह बदनामी के डर से सामने आने को तैयार नहीं हुईं।

प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

एक पीड़िता ने बताया है कि शहर के बैरागढ़ क्षेत्र के शाहरुख ने प्रेमजाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने पीड़िता पर अपनी नाबालिग सहेली से उसके दोस्त अयान का रिश्ता बनवाने का दबाव बनाया। अयान और नाबालिग के बीच रिश्ता बना तो उसने उसका वीडियो बना लिया।

इस वीडियो को बहुप्रसारित करने की धमकी देकर वह अपने दूसरे दोस्त अरबाज शेख के पास जाने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान अरबाज ने भी दुष्कर्म किया।

आरोपित शाहरुख युवती एक महिला के घर लेके जाता था

आरोपित शाहरुख युवती को जोया नामक एक महिला के किराये के कमरे पर ले जाता था। जोया व उसका पति फैजान व जावेद नामक एक अन्य व्यक्ति उसका साथ देते थे। पुलिस का मानना है कि ये मामला केवल व्यक्तिगत शोषण का नहीं है, बल्कि एक संगठित और सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

पांच थानों में एफआइआर दर्ज

भोपाल के कुल पांच अलग-अलग थानों में पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल 12 नामजद आरोपित हैं। इनमें से अब तक आठ की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरी पीड़ित लड़कियों से भी संपर्क किया जा रहा है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है। इसकी जांच भी की जा रही है। - हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त, भोपाल।