Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhopal Crime News: देर रात होटल में चल रही थी पार्टी, पुलिस ने दी दबिश, जाम से जाम टकराते मिले युवक-युवतियां

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 05:17 PM (IST)

    Bhopal Crime News शहरवासियों की शिकायत पर पुलिस ने चूनाभट्टी मार्ग पर स्‍थित बाटम बार में देर रात दी दबिश। होटल संचालक समेत चार अन्‍य कर्मचारियों को बनाया आरोपित। बार का लाइसेंस रद कराने जिला प्रशासन को लिखेंगे पत्र। कुछ लोग शराब पी रहे थे।

    Hero Image
    Bhopal Crime News: पुलिस ने देर रात होटल में छापा मारा, जहां कुछ युवा जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे।

    भोपाल, डिजिटल डेस्क। Bhopal Crime News: राजधानी के पाश इलाके चूनाभट्टी में देर रात कानफोड़ू संगीत और शोरशराबा की आवाज से आसपास के लोगों को काफी परेशान हुई। इसके कारण एक शहरवासी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने देर रात में ही होटल में छापा मारा, जहां कुछ युवा जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के दौरान युवक-युवतियां शराब के नशे में जाम से जाम टकरा रहे थे। वहां पहुंचने पर पुलिस ने पार्टी को बंद कराया और सभी लोगों को थाने लाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी को इस होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखेंगे।

    चूनाभट्टी थाने के टीआइ ज्ञान सिंह के मुताबिक सूचना मिली थी कि चूनाभट्टी मार्ग पर बाटम बार देर रात खुला हुआ है। वहां कुछ युवा एकत्रित होकर पार्टी कर रहे है। शराब की पार्टी चल रही है और तेज आवाज में डीजे बज रहा है। इस पर आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद रात्रि गश्त पर मौजूद पुलिस ने बार में दबिश दी। जहां पर करीब 50 लोग मौजूद थे। एक टेबल पर केक रखा था।

    तेज आवाज में डीजे बज रहा था, अधिकांश लोग संगीत पर नाच रहे थे। कुछ लोग शराब पी रहे थे। यह देखकर तत्काल पार्टी को बंद कराया गया और सभी लोगों को थाने लाया गया। पार्टी करने वाले लोगों को जांच कराई गई। उसके अलावा होटल संचालक समेत वहां के कर्मचारियों पर आबकारी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

    होटल प्रबंधक समेत कर्मचारियों को बनाया आरोपित

    पुलिस ने होटल मैनेजर अब्दुल जलील के अलावा विनोद डोंगरे, अनिल, हर्षित धारवाल और राहुल कुमार को आरोपित बनाया है। इसमें अब्दुल जलील बार मैनेजर है और बाकी कर्मचारी बताए गए हैं।