Bhopal: अब कांग्रेस का हुआ भगवाकरण! मध्य प्रदेश में भगवा रंग से सजाया गया पार्टी कार्यालय
MP Vidhan Sabha Election मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस पार्टी ने अभी से हिंदू वोटर्स को लुभाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने इसके लिए भोपाल में अपने कार्यालय को भगवा रंग से सजा दिया है।

भोपाल, एएनआई। Madhya Pradesh Congress मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीने बाकी है और सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी भी अब हिंदू वोटर्स को लुभाने के लिए हिंदुत्व की राह पर चलती दिख रही है। कांग्रेस न सिर्फ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, बल्कि भगवा रंग में भी रंगी दिख रही है।
दरअसल, भोपाल में कांग्रेस पार्टी की 'पुजारी प्रकोष्ठ' की बैठक से पहले, यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय को भगवा रंग में सजाया गया है। कांग्रेस ने कहा कि बैठक के लिए राज्य भर के लगभग 1200 मंदिरों के पुजारियों के इकट्ठा होने की उम्मीद है।
पुजारी की नियुक्ति पर सवाल
पार्टी के मठ मंदिर प्रकोष्ठ प्रमुख सुधीर भारती ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ लंबे समय से मंदिर के पुजारी की नियुक्ति के पुराने नियम को लागू करने की मांग कर रहा है। पुरानी व्यवस्था में पुरोहितों की नियुक्ति पूर्वजों द्वारा की जाती थी लेकिन वर्तमान व्यवस्था में कलेक्टर और सरकारी अधिकारी नियुक्तियां करते हैं।
भोपाल: पुजारी मण्डली के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय को भगवा रंग में सजाया गया।
कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ के नेता सुधीर भारती ने कहा, "कांग्रेस नेता कमलनाथ मठ मंदिर के सरकारीकरण से मुक्ति का संकल्प लेने वाले हैं। हमारी वर्षों की लड़ाई में पहली बार किसी नेता ने साथ देने का… pic.twitter.com/mqrP6fqSXH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
इस नियुक्ति में राजनीतिक और कुछ सांगठनिक हस्तक्षेप भी होता है। भारती ने आगे कहा कि प्राचीन काल से मंदिरों की देखभाल करने वाले पुजारियों के अधिकार उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस मामले को उठाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।