विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से टक्कर के बाद तीन की मौत

Published: Fri, 23 May 2025 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 23 May 2025 01:00 PM (IST)

भोपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बैरागढ़ में चिरायु अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार की कार डिवाइडर ...और पढ़ें

भोपाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा (फाइल फोटो)
भोपाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में डिवाइडर से टकराई कार
  2. हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

जेएनएन, मध्यप्रदेश। भापाल के पास बैरागढ़ में चिरायु अस्पताल के निकट गुरुवार-शुक्रवार की रात दो बजे के करीब एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

तीन युवकों की हुई मौत

बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और यही कारण है कि कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में तीन युवकों के शव कार के अंदर दिखाई दे रहे हैं।

खजूरी सड़क पुलिस थाना इलाके में हुए इस हादसे में वीडियो में कुछ लोग इस बात की भी शिकायत करते दिख रहे हैं कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

बैरागढ़ के असिस्टेंट कमिश्नर आदित्य राज सिंह ठाकुर के अनुसार, इस हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है और मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।

तेज रफ्तार में थी कार

उन्होंने बताया कि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कार पहले लैंप पोस्ट से टकराने से पहले पेड़ से टकराई थी। 

पुलिस के अनुसार, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार बहुत ही तेज रफ्तार में थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।