Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश में संत ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की शिकायत, राज्यसभा सांसद बनाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का लगाया आरोप

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 07:54 PM (IST)

    शराब घोटाले में जेल की हवा खा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बरमान के रहने वाले डा. आशुतोष महाराज ने की है। दरअसल केजरीवाल ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाने का आश्वसन दिया था। इसके लिए केजरीवाल ने आशुतोष से लगभग डेढ़ लाख रुपये लिए थे। यहीं नहीं केजरीवाल ने आशुतोष के अनुयायी से भी लाखों रुपये वसूले थे।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश में संत ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की शिकायत (Image: Jagran)

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नरसिंहपुर। शराब घोटाले में जेल की हवा खा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। बरमान के रहने वाले डा. आशुतोष महाराज ने नरसिंहपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर यह शिकायत की है। दरअसल, कुछ साल पहले आशुतोष दिल्ली में रह रहे थे और वह अन्ना हजारे आंदोलन से भी जुडे़ हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP पार्टी से जुड़े थे आशुतोष

    आम आदमी पार्टी के गठन के बाद आशुतोष महाराज भी इस पार्टी से जुड़े। उन्हें उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला। हालांकि, मोदी की लहर के कारण वह यह चुनाव जीत नहीं सके। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद केजरीवाल ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाने का आश्वसन दिया था। इसके लिए केजरीवाल ने आशुतोष से लगभग डेढ़ लाख रुपये लिए थे। यहीं नहीं, केजरीवाल ने आशुतोष के अनुयायी से भी लाखों रुपये वसूले थे।

    राज्यसभा सांसद बनाने का दिया था आश्वसन

    बड़ी रकम वसूलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने आशुतोष के साथ धोखाधड़ी की और संजय सिंह को उनकी जगह राज्यसभा का सांसद बना दिया। जब आशुतोष ने इस बारे में केजरीवाल से बात की तो वह भड़क गए और पार्टी से निकाल दिया। अपने साथ हुए इस धोखे के बाद आशुतोष ने राजनीति छोड़ दी और नरसिंहपुर आकर निवास करने लगे।

    जब आशुतोष ने केजरीवाल से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को वे नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत एसपी से की। वही, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शिकायत लेकर मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

    यह भी पढ़ें: 'केरल का उधार सीमा' से जुड़े केस पर अब पांच जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई, SC ने दिया आदेश

    यह भी पढ़ें: जेल जाने से पहले कम से कम लालू प्रसाद ने इस्तीफा तो दिया... केजरीवाल को भाजपा ने क्यों याद दिलाया बिहार का वो वाकया