Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अनुराग ठाकुर बोले- क्या कांग्रेस सांसद को सेना पर भरोसा नहीं, राहुल अब भी 1962 में जी रहे हैं

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 07:11 PM (IST)

    अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर चीन-पाकिस्तान वाली टिप्पणी के लिए जमकर हमला बोला। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या आपको सेना पर भरोसा नहीं है ? साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अभी भी 1962 के दौर में हैं।

    Hero Image
    अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से सेना का बार-बार अपमान नहीं करने को कहा।

    भोपाल, पीटीआई। China-Pak Comment Row: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे राहुल गांधी अभी भी 1962 के दौर में हैं। दरअसल राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान को लेकर बीते दिनों एक बयान दिया था, जिसके बाद से सियासत गर्मायी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या राहुल को नहीं है सेना पर भरोसा ?

    अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से सेना का बार-बार अपमान नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस भारतीय सेना को बार-बार अपमानित कर उसका मनोबल गिराना चाहती है ? या फिर राहुल गांधी को सेना पर भरोसा ही नहीं है। इसी बीच अनुराग ठाकुर ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को सफलतापूर्वक पूरा कर आतंकवाद पर गहरा आघात किया और डोकलाम में आक्रामकता दिखाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही कहा कि सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर लिया। उन्होंने कहा कि लोग यह जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी उस वक्त क्या खा रहे थे ? क्या पी रहे थे ? और चीनी अधिकारियों से क्या कुछ बात कर रहे थे ?

    राहुल गांधी ने क्या बयान दिया था ?

    राहुल गांधी ने 25 दिसंबर को पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने गलवान और डोकलाम में चीन द्वारा की गई घुसपैठ का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि चीनी सेना द्वारा गलवान और डोकलाम में भारतीय सैनिकों पर किया गया हमला आपस में जुड़ा हुआ है और यह चीन द्वारा पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर हमला करने की रणनीति का हिस्सा है।

    Video: Rahul Gandhi पर Anurag Thakur का पलटवार, 'Corona फैल रहा इसलिए निर्देश दिए' | Bharat Jodo Yatra

    उन्होंने कहा था कि चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं। जब कभी युद्ध होगा तो वो सिर्फ एक से नहीं बल्कि दोनों (चीन और पाकिस्तान) के साथ होगा। इससे भारत को तगड़ा झटका लगेगा और भारत अत्यंत कमजोर हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें: आपकी यात्रा की प्लानिंग में मदद करेगा 'डिसीजन ट्री', घंटों पहले घने कोहरे का देगा अलर्ट

    Fact Check : 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नाम पर वायरल हुआ झूठा मैसेज