Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लाइम लाइट में आई अंकिता लोखंडे और बिलासपुर के विक्की जैन के आज होंगे फेरे

    By Priti JhaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Dec 2021 03:33 PM (IST)

    विक्की का बिलासपुर के साथ मुंबई में भी कारोबार है। लिहाजा उनका दोनों जगहों पर आना-जाना लगा रहता है।साथ ही दोनों ही जगहों पर उनका घर है। विक्की की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी शहर में रहकर पूरी हुई है। विक्की जैन के मुंबई में इंवेंट मैनेजमेंट से संबंधित कारोबार भी है।

    Hero Image
    अंकिता लोखंडे और बिलासपुर के विक्की जैन के होंगे फेरे

    बिलासपुर, जेएनएन । टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लाइम लाइट में आई और बागी 3 व मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिलासपुर की बहू बनने जा रही हैं। विक्की के पिता विनोद जैन शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान त्रिवेणी डेंटल कालेज के संचालक हैं। उनका विवाह शहर के कारोबारी विक्की जैन के साथ आज होने जा रहा है। दोनों की लव लाइफ की बात करें तो वे करीब तीन साल से रिश्ते में रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को मेहंदी सेरेमनी और सगाई की रस्म पूरी की गई थी। वहीं सोमवार को हल्दी की रस्म निभाई गई। अब मंगलवार को अंकिता और विक्की विवाह के बंधन में बंधेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी भी अतिथियों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वहां विवाह की सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

    शहर से कई और लोग अतिथि के रूप में यहां पहुंचने वाले हैं। विक्की को लेकर उन्होंने बताया कि वे बिलासपुर में कारोबारी परिवार से जुड़े हैं। पिता जहां त्रिवेणी डेंटल कालेज का संचालन करने के साथ ही कई अन्य कारोबार में संलग्न हैं तो उनके चाचा लख्मीचंद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी के संचालक हैं।

    विक्की का बिलासपुर के साथ मुंबई में भी कारोबार है। लिहाजा उनका दोनों जगहों पर आना-जाना लगा रहता है। साथ ही दोनों ही जगहों पर उनका घर है। विक्की की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी शहर में रहकर पूरी हुई है। विक्की जैन के मुंबई में इंवेंट मैनेजमेंट से संबंधित कारोबार भी है। इसी सिलसिले में सेलिब्रिटिज के साथ उनका शुरू से ही मिलना—जुलना रहा है। वर्ष 2018 में विक्की और अंकिता के डेट की उड़ती खबरें आने लगी थीं। रिलेशन के बारे में पहली बार जानकारी तब हुई जब अंकिता ने वर्ष 2019 में विक्की के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया में शेयर की।

    इस बीच अंकिता के पर्सनल व सोशल लाइफ में कई उतार—चढ़ाव देखने को मिले। इन सबके बीच विक्की ने उनका भरपूर साथ दिया और अब वे विवाह के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं। उनके पारिवारिक मित्रों ने बताया कि शादी समारोह मुंबई के होटल हयात में होने जा रहा है। इसमें शिरकत करने के लिए शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। इसमें विक्की के रिश्तेदारों के साथ ही उनके जान-पहचान वाले और अन्य गणमान्य शामिल हैं।