Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार लुढ़क रहा है रात का पारा, आने वाली है गुलाबी ठंड

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 21 Oct 2021 09:06 AM (IST)

    Madhya Pradesh Weather Update मध्‍य प्रदेश में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के ...और पढ़ें

    Hero Image
    पांच दिन बाद में मध्‍य प्रदेश में तापमान में गिरावट के आसार

    भोपाल, जेएनएन। मध्‍य प्रदेश में हवा रुख उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी होने के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में यहां कोई वेदर सिस्‍टम सक्रिय न होने के कारण वातावरण नम होने लगा है। आसमान साफ होने के कारण धूप तेज निकल रही है जिससे दिन में तापमान में में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दो दिन के बाद रात का तापमान बढ़ सकता है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की वजह से पांच दिन बाद में मध्‍य प्रदेश में तापमान में गिरावट के आसार हैं जिससे गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वातावरण में आयी नमी

    मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्‍य तापमान से एक डिग्री कम बताया गया था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान (29.3 डिग्री सेल्सियस) की तुलना में 1.7 डिग्री रहा। साहा के अनुसार वातावरण नम होने लगा है। अब बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार भारत के उत्‍तरी पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी हुई है इससे भी वातावरण में नमी आ गई है।

    हवाओं के रुख में आएगा बदलाव

    हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी होने की वजह से तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है। अफगानिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 23 व 24 अक्‍टूबर को ये भारत में प्रवेश कर सकता है। जिससे हवाओं के रुख में बदलाव आएगा और रात का तापमान बढ़ जाएगा। इसके बाद हवाओं का रुख उत्‍तर की ओर होने लगेगा जिससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।