Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमलनाथ ने AAP व AIMIM को बताया 'भाजपा की B-टीम', गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव!

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 09:38 AM (IST)

    गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP और AIMIM ने गुजरात को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया। जिसके कारण कांग्रेस को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। वहीं गुजरात के बाद अब आम आदमी पार्टी और AIMIM मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती है।

    Hero Image
    गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव! (फाइल फोटो)

    भोपाल, एजेंसी। गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और असदुद्दीन ओवैसी की अगुआई वाली AIMIM अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। हालांकि, AAP को गुजरात विधानसभा चुनाव में सिर्फ पांच सीटों पर जीत मिली है। जबकि AIMIM का गुजरात में खाता भी नहीं खुल पाया है। ऐसे में दोनों दलों का अब फोकस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश चुनाव लड़ सकती है AIMIM और AAP!

    बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी है। ऐसे में AAP और AIMIM आगामी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। इन दोनों दलों ने गुजरात विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। खासकर जहां अल्पसंख्यकों की महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

    कमलनाथ ने AAP व AIMIM को बताया B-टीम

    वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी मध्य प्रदेश में हमारे सामने बिल्कुल भी चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा ये दोनों दल खुद को एक बड़ी ताकत के रूप में पेश करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर मध्य प्रदेश में उनका कोई आधार नहीं है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि ओवैसी की पार्टी और AAP निश्चित रूप से भाजपा की बी-टीम हैं। वे केवल उन्हीं जगहों पर चुनाव लड़ते हैं, जहां से वे कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    गुजरात में AAP ने पहुंचाया कांग्रेस को नुकसान

    जानकारी के अनुसार, गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को पांच सीटें मिली है। साथ ही AAP का करीब 13 प्रतिशत वोट शेयर मिला, जिससे उसके एक राष्ट्रीय पार्टी बनने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, मध्य प्रदेश में 2023 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी दल (कांग्रेस) के मुकाबला है। हालांकि, AAP और AIMIM के चुनाव लड़ने की बात सामने आने से कांग्रेस के लिए काफी चुनौती पैदा हो सकती है।

    क्या बोले AAP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह

    मध्य प्रदेश के आप अध्यक्ष पंकज सिंह ने पीटीआई से कहा हम निश्चित रूप से 2023 के चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता के सामने तीसरा विकल्प पेश करेंगे और राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में निश्चित रूप से तीसरे राजनीतिक विकल्प के लिए जगह है, क्योंकि राज्य के लोग भाजपा और कांग्रेस दोनों से तंग आ चुके हैं।

    मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने पर अंतिम निर्णय लेगी पार्टी- AIMIM नेता

    हैदराबाद से AIMIM के पार्षद और मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रभारी सैय्यद मिन्हाजुद्दीन ने कहा स्थानीय निकाय चुनावों में हमारे प्रदर्शन के आधार पर हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहेंगे, लेकिन अंतिम निर्णय हमारी पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में आप और AIMIM फैक्टर को नकारते हुए कहा कि राज्य में जमीन पर उनकी मौजूदगी नहीं है।

    Gujrat Election 2022: गुजरात चुनाव में किसको मिली सबसे ज्यादा और सबसे कम वोटों से जीत, यहां जानें

    Telangana: भूख हड़ताल पर बैठी YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया गया भर्ती