Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल की 209 अवैध कालोनियां होगी वैध, निगमायुक्त ने जारी की सूची

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Fri, 04 Feb 2022 10:00 AM (IST)

    भोपाल की 209 अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने इन कालोनियों की सूची जारी की है। जोनल अधिकारियों को इसके लिए नि ...और पढ़ें

    Hero Image
    भोपाल की 209 अवैध कालोनियां को वैध बनाया जाएगा

    भोपाल, जेएनएन। नगर निगम ने राजधानी भोपाल में अवैध कालोनी को वैध करने के मामले में बड़ा निर्णय लिया है। नगर आयुक्त निगम केवीएस चौधरी कोलसानी ने गुरुवार को 209 अवैध कालोनियों की सूची जारी की है, जिन्हें वैध किया जाना है। लगभग 24 साल पहले विकसित हुई इन कालोनियों के लोग आज भी कर्ज नहीं ले पा रहे थे। कुछ सुविधाएं वहां उपलब्ध नहीं थीं। अब नगर निगम विकास शुल्क वसूल कर इन कालोनियों को वैध बनाने का काम करेगा। सभी जोनल अधिकारियों को इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इन कालोनियों में भवन निर्माण की अनुमति भी वैध होने के बाद ही दी जाएगी। इसके बाद जहां कालोनियों में विकास कार्य हो सकेंगे, वहीं लोगों को बैंक से कर्ज भी मिल सकेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार अवैध कालोनियों को नियमित करने के लिए संशोधित कानून लागू होने के बाद बने मकानों के नक्शों को मंजूरी दी जाएगी। लोग निर्माण के लिए बैंक से कर्ज भी ले सकेंगे। इन कालोनियों में कई भूखंड अभी भी खाली पड़े हैं, क्योंकि नक्शे की स्वीकृति नहीं होने के कारण बैंक से ऋण नहीं मिल रहा था। नगरीय निकाय के माध्यम से कालोनी में सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध होगा।

    इन इलाकों में बनी अवैध कालोनियां हो रही हैं वैध

    राजधानी भोपाल के कोलार, होशंगाबाद रोड, बाग सेवनिया, दामखेड़ा, नरेला शंकरी,बैरागढ़, एयरपोर्ट रोड, रायसेन रोड, खजूरीकलां, भानपुर, बैरसिया रोड, गैस रिलीफ कालोनी, सेमरा, चोल, करोंद, ऐशबाग, गुलमोहर, नयापुरा, विदिशा रोड आदि क्षेत्रों में अवैध कालोनियां बनी हुई हैं। इन अवैध कालोनियां को वैध करने से पहले यहां के निवासियों को जोनल आफिस में विकास शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद लोगों को एनओसी जारी की जाएगी। जो मकान बन चुके हैं, उनकी कपाउंडिंग की जाएगी और विकास शुल्क लिया जाएगा।