अमेरिकी व्हिसिल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन को रूस देगा नागरिकता, 2013 में उनके खुलासे से हिल गया था अमेरिकी खुफिया समुदाय

रूस ने अमेरिकी व्हिसिल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन को स्थायी निवास का अधिकार दिया है। उनके वकील ने यह जानकारी दी। इसके बाद व्हिसिल ब्लोअर की यदि इच्छा होती है तो वह रूस की नागरिकता ले सकते हैं। 2013 के बाद स्नोडेन रूस में शरण लिए हुए थे।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:15 AM (IST)
अमेरिकी व्हिसिल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन को रूस देगा नागरिकता, 2013 में उनके खुलासे से हिल गया था अमेरिकी खुफिया समुदाय
अमेरिकी व्हिसिल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन की फाइल फोटो।

मास्को, एजेंसी।  रूस ने अमेरिकी व्हिसिल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन को स्थायी निवास का अधिकार दिया है। उनके वकील ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके बाद व्हिसिल ब्लोअर की यदि इच्छा होती है तो वह रूस की नागरिकता ले सकते हैं।

2013 में गोपनीय फाइल लीक करने का मामला होने के बाद स्नोडेन अमेरिका से फरार हो गए और रूस में शरण लिए हुए थे। फाइल लीक होने से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए निगरानी अभियानों की जानकारी सार्वजनिक हुई। स्नोडेन राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी में कांट्रेक्ट पर थे।

अमेरिकी अधिकारी चाहते हैं कि स्नोडेन अमेरिका लौटे और 2013 में लगाए गए जासूसी के आरोपों के लिए आपराधिक सुनवाई का सामना करे। उनके रूसी वकील एनाटोली कुचेरेना ने कहा कि स्नोडेन की निवास अनुमति एक्सपायर हो चुकी थी और वह इसे बढ़ाना चाहते थे। वकील ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रक्रिया आम दिनों से ज्यादा लंबी हो गई। अप्रैल में दस्तावेज सौंपा गया था और गुरुवार को स्थायी निवास का अधिकार मिला है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगत के महीने में कहा था कि वह व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन को माफ करने पर विचार कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए उस साक्षात्कार के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका के बहुत से लोग सोचते हैं कि स्नोडेन के साथ देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियां उचित व्यवहार नहीं कर रही हैं। अपने खुलासे से सबको चौंकाने वाले स्नोडेन मास्को में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे अमेरिकी एनएसए के लिए काम कर चुके हैं।

साल 2013 में स्नोडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा घरेलू और वैश्विक स्तर पर चलाए गए अभियान से संबंधित कुछ गुप्त जानकारियों को लीक कर दिया था, जिससे पूरा अमेरिकी खुफिया समुदाय हिल गया था। स्नोडेन को अमेरिका ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। 

chat bot
आपका साथी