क्या युद्ध की तैयारी कर रहा है उत्तर कोरिया? लड़ने के लिए 8 लाख लोगों के सेना में शामिल होने का किया दावा

उत्तर कोरिया ने दावा किया कि लगभग 800000 (8 लाख) नागरिकों ने स्वेच्छा से अमेरिका के खिलाफ लड़ने के लिए देश की सेना में शामिल होने की इच्छा जताई है। उत्तर कोरिया का यह दावा ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) लॉन्च करने के बाद आया। (फाइल फोटो)

By Preeti GuptaEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2023 08:32 AM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2023 08:32 AM (IST)
क्या युद्ध की तैयारी कर रहा है उत्तर कोरिया? लड़ने के लिए 8 लाख लोगों के सेना में शामिल होने का किया दावा
US से लड़ने के लिए 8 लाख लोग सेना में शामिल होने को तैयार - उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच लगातार कुछ समय से तनातनी चल रही है। तो वहीं अब उत्तर कोरिया ने एक बड़ा दावा किया है।

जिसने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं।

सीएनएन कि रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया ने दावा किया कि लगभग 8,00000 (8 लाख) नागरिकों ने स्वेच्छा से अमेरिका के खिलाफ लड़ने के लिए देश की सेना में शामिल होने की इच्छा जताई है।

8 लाख लोग सेना में शामिल होने को तैयार

उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार रोडोंग सिनमुन अखबार ने बताया कि अकेले लगभग 8 लाख छात्रों और श्रमिकों ने अमेरिका का मुकाबला करने के लिए सेना में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका-दक्षिण कोरिया के चल रहे सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपनी ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) लॉन्च की थी।

उत्तर कोरिया ने की ICBM मिसाइल लॉन्च

जिसके बाद उत्तर कोरिया ने यह दावा किया कि देश के 8 लाख लोग उत्तर कोरिया की सेना में स्वंय से शामिल होना चाहते हैं।

योनहाप न्यूज के अनुसार, दक्षिण कोरिया-यूएस फ्रीडम शील्ड (FS) अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, (ICBM) Hwasongpho-17 लॉन्च किया, जिसे देश ने "आक्रामकता के युद्ध की तैयारी" के रूप में दर्शाया है।

दुश्मनों के लिए कड़ी चेतावानी है मिसाइल लॉन्च

मिसाइल के प्रक्षेपण के बाद, उत्तर कोरिया ने पुष्टि की कि बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की अहम वजह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए उनके उत्तेजक और आक्रामक बड़े पैमाने के युद्ध अभ्यास के लिए "कड़ी चेतावनी" थी।

अस्थाई सुरक्षा का बना माहौल

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA के मुताबिक उत्तर कोरिया का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहा युद्ध अभ्यास उत्तर कोरिया को उकसावे वाली गतिविधि है।

दोनों देश बड़े पैमाने पर आक्रामक युद्धाभ्यास का आयोजन कर उसे उकसा रहे हैं।

KCNA की रिपोर्ट के मुताबिक 'अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लगातार अक्रामक युद्धाभ्यास से कोरियाई प्रायद्वीप में अत्यधिक अस्थाई सुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है। जिससे हालात काफी खराब हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Earthquake: इक्वाडोर में आया 6.8 तीव्रता का भूकंप; अब तक 14 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें-US shooting in Miami Beach: अमेरिका के मियामी बीच पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

chat bot
आपका साथी