उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बहन का बढ़ा राजनीतिक कद, जानें अब कैसी होगी भूमिका

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की छोटी बहन किम यो जोंग का राजनीतिक कद पहले से बढ़ गया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 08:50 PM (IST)
उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बहन का बढ़ा राजनीतिक कद, जानें अब कैसी होगी भूमिका
उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बहन का बढ़ा राजनीतिक कद, जानें अब कैसी होगी भूमिका

 सियोल, एएफपी। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की छोटी बहन किम यो जोंग का राजनीतिक कद पहले से बढ़ गया है। यो को मुल्क की अहम केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो का फिर सदस्य बना दिया गया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, यह निर्णय खुद किम ने लिया है।

यो पहले भी किम के साथ कई अहम बैठकों में शामिल

इससे पहले यो की नियुक्ति सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के पहले उपनिदेशक के तौर पर की गई थी। उत्तर कोरिया के मामलों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले एक माह से यो द्वारा लिए जा रहे महत्वपूर्ण निर्णयों के आधार पर स्पष्ट है कि देश में उनका राजनीतिक कद ऊंचा हो रहा है। यो पहले भी किम के साथ कई अहम बैठकों में शामिल होती रही हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ किम की मुलाकातें शामिल हैं। वह किम के दूत के तौर पर दक्षिण कोरिया का दौरा भी कर चुकी हैं।

2011 से उत्‍तर कोरिया की सत्‍ता को संभाले है किम 

किम को साल 2011 के आखिर में उस समय विरासत में सत्ता मिली थी, जब पिता किम जोंग द्वितीय का निधन हो गया था। उस समय किम की उम्र 30 साल से भी कम थी। वह सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के साथ स्टेट अफेयर्स कमीशन (SAC) के भी चेयरमैन हैं। SAC उत्‍तर कोरिया सरकार की सर्वोच्च संस्था है। उत्तर कोरिया में नाममात्र की संसद सुप्रीम पीपुल्स असेंबली ने अगस्‍त, 2019 में संविधान में कई बदलावों पर मुहर लगाई गई। उस समय संसद के प्रमुख चो योंग हे ने कहा था कि 'नए अनुच्छेद से SAC के चेयरमैन किम को पार्टी, देश और सशस्त्र बलों का सर्वोच्च नेता घोषित किया जाता है।'

अपने दादा के करीब पहुंचे किंम जोंग उन

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित सेजोंग इंस्टीट्यूट के विश्लेषक चांग सियोंग-चांग ने कहा कि संविधान संशोधन उत्तर कोरिया के सभी राष्ट्रीय मामलों में एक व्यक्ति के तौर पर किम के शासन की गारंटी है। संविधान में बदलाव से वह दादा किम द्वितीय सुंग के ओहदे के करीब पहुंच गए। किम के दिवंगत दादा किम द्वितीय सुंग को अनंत काल के लिए उत्तर कोरिया का राष्ट्रपति घोषित किया गया था। वर्ष 1994 में उनका निधन हो गया था।

छह साल बाद दिखाई दी थीं किम जोंग की बुआ 

कभी बेहद प्रभावशाली रहीं उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की बुआ किम क्योंग हुई छह साल से ज्यादा समय के बाद करीब दो माह पहले सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं। किम क्योंग उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की बेटी और किम जोंग उन के दिवंगत पिता किम जोंग इल की बहन हैं। देशद्रोह के आरोप में पति जेंग सोंग थेक को फांसी पर चढ़ाए जाने के बाद उनसे सभी सरकारी पद छीन लिए गए थे।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, प्योंगयांग के एक थिएटर में चंद्र नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में किम क्योंग भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में किम जोंग उन भी पत्नी री सोल-जू के साथ उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी