Fire in France Market: पेरिस में दुनिया के सबसे बड़े उपज बाजार में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखे धुएं के गुबार

फ्रांस की राजधानी पेरिस का ये बाजार अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा उपज बाजार है। रूंगिस इंटरनेशनल मार्केट के नाम से जाना जाने वाले इस बाजार में आग इतनी ज्यादा थी कि इसको बुझाने में 30 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2022 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2022 11:35 PM (IST)
Fire in France Market: पेरिस में दुनिया के सबसे बड़े उपज बाजार में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखे धुएं के गुबार
पेरिस के उपज बाजार में लगी आग।

पेरिस, एपी। फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एक उपज बाजार के एक गोदाम में भीषण आग लगने की बात सामने आई है। ये बाजार अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा उपज बाजार माना जाता है। रूंगिस इंटरनेशनल मार्केट के नाम से जाना जाने वाले इस बाजार में लगी आग इतनी ज्यादा थी कि इसके धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे। हालांकि इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि यह बाजार पेरिस और इसके आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति करता है।

100 दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

ज्यादा आग के चलते आग पर बड़ी ही मुश्किल से काबू पाया गया है। इसके लिए 100 अधिकारियों और 30 दमकल गाड़ियों की जरूरत पड़ी। बता दें कि आग तेजी से फैलने का खतरा था जिसके कारण अग्निशामकों ने लोगों से पेरिस के दक्षिणी उपनगरों के क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह भी किया।

आग लगने के कारण का नहीं लगा पता

पेरिस अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता कैप्टन मार्क ले मोइन के अनुसार इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि 7,000 वर्ग मीटर (1.7 एकड़) के क्षेत्र में फैले फुटबॉल के मैदान के आकार के गोदाम से आग के फैलने का कोई खतरा नहीं था। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है।

एक शहर के बराबर है यह बाजार

बता दें कि यह विशाल थोक बाजार अपने आप में एक शहर के बराबर है, जिसमें 12,000 से अधिक लोग काम करते हैं। यहां पूरे फ्रांस और दुनिया भर से आने वाले फलों, सब्जियों, समुद्री भोजन, मीट, डेयरी उत्पादों और फूलों से भरे गोदाम हैं।

यह भी पढ़ें- जानें- किस देश में आग बुझाने को लगे हैं 2.5 लाख से अधिक वोलेंटियर्स, लोगों का हो रहा है हाल बेहाल

chat bot
आपका साथी