ट्यूनीशिया में एक फैक्टरी में सेल्फ आइसोलेशन में कर्मचारी, एक दिन में बना रहे 50 हजार फेस मास्क

ट्यूनीशिया में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक फैक्टरी में कर्मचारी सेल्फ आइसोलेशन पर चले गए है और एक दिन में करीब 50 हजार फेस मास्क बना रहे हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 08:52 AM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 08:52 AM (IST)
ट्यूनीशिया में एक फैक्टरी में सेल्फ आइसोलेशन में कर्मचारी, एक दिन में बना रहे 50 हजार फेस मास्क
ट्यूनीशिया में एक फैक्टरी में सेल्फ आइसोलेशन में कर्मचारी, एक दिन में बना रहे 50 हजार फेस मास्क

टुनिस, आईएएनएस।  ट्यूनीशियाई के एक कारखाने के कर्मचारी सेल्फ आइसोलेशन  में जाने के बाद एक दिन में 50,000 फेस मास्क और अन्य सुरक्षात्मक मेडिकल गियर बना रहे हैं। 150 श्रमिकों, मुख्य रूप से महिलाओं ने एक महीने के लिए कंसोम्ड फैक्टरी में खुद को अलग कर लिया है। उनके प्रबंधक हमजा अलौनी ने बीबीसी को बताया कि कोरोना वायरस की इस जंग में उन सभी के अंदर  देशभक्ति  का जज्बा कायम है।

एक कर्मचारी खावला रेभी ने कहा कि वह अपने परिवार को बहुत याद करती हैं, लेकिन उनके सहयोगियों का साथ उनमें नई उमंग भर देता है। रेबी, जो उत्पादन लाइन की प्रभारी हैं उन्होंने बीबीसी से बात करते हुए बताया कि ऐसा करने के लिए उन्हें उनके पति और 16 साल की बेटी ने प्रोत्साहित किया। कारखाना आमतौर पर अपने सुरक्षात्मक गियर का निर्यात करता है, लेकिन अब इसका ध्यान घर पर स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पर्याप्त उत्पादन करना है। उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र, जो रविवार को लॉकडाउन में चला गया, 227 कोरोनावायरस के मामलों की पुष्टि की है और पिछले सप्ताह में छह कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों  की मृत्यु हो गई है। 

बता दें कि कोरोना वायरस का सबसे पहला मामले चीन के वुहान शहर में सामने आया था। इसके बाद देखते ही देखते ये बाकी देशों में फैलना शुरु हो गया। अब दुनियाभर के करीब सभी देश कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। दुनियाभर में पांच लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है। फिलहाल, किसी देश के पास इसका इलाज नहीं है। अमेरिका में भी लाखों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों के अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां संक्रमितों की संख्या चीन से भी अधिक हो गई है। फिलहाल, सभी देशों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन किया हुआ है। 

chat bot
आपका साथी