Coronavirus in Saudi Arabia: दो लाख से ज्यादा हुए मामले, चार हजार से ज्यादा नए केस की पुष्टि

सऊदी अरब में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले दो लाख से ज्यादा हो गए हैं। देश में कुल 4193 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 201801 हो गई।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 07:57 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 07:57 AM (IST)
Coronavirus in Saudi Arabia: दो लाख से ज्यादा हुए मामले, चार हजार से ज्यादा नए केस की पुष्टि
Coronavirus in Saudi Arabia: दो लाख से ज्यादा हुए मामले, चार हजार से ज्यादा नए केस की पुष्टि

रियाद, आइएएनएस। सऊदी अरब में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले दो लाख से ज्यादा हो गए हैं। देश में शुक्रवार को कुल  4,193 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 201,801 हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। कुल 140,614 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1802 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,945 लोग ठीक हुए और 50 लोगों मौत हुई।

मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ब्लड प्लाज्मा के माध्यम से 100 से अधिक वायरस संक्रमित रोगियों का इलाज किया गया। उपचार एक राष्ट्रव्यापी चिकित्सा अध्ययन का हिस्सा है। सऊदी अरब और चीन ने कोरोना महामारी से लड़ने में एक-दूसरे का सहयोग किया है। फरवरी के मध्य में, किंगडम ने प्रकोप के शुरुआती चरण में घातक वायरस से लड़ने में मदद करने के लिए चीन को सहयोग की पेशकश की। 11 मार्च को, सऊदी अरब ने वुहान के चीनी शहर में चिकित्सा सहायता का सामान पहुंचाया।

सऊदी अरब में वायरस फैलने के बाद, आठ चीनी चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम ने 15 अप्रैल को अपने एंटी-कोरोना वायरस लड़ाई में सहयोग के लिए यहां का दौरा किया। 26 अप्रैल को, दोनों पक्षों ने सऊदी अरब की कोरोना वायरस टेस्टिंग क्षमता के विस्तार के लिए 265 मिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए।

दुनियाभर में एक करोड़ दस लाख से अधिक कोरोना के मामले

गौरतलब है कि दुनियाभर में एक करोड़ दस लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। वहीं 5 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक 28 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है और एक लाख 29 हजार लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। ब्राजील में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 63 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

 
chat bot
आपका साथी