ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री शिंजो का एलान, कहा- अमेरिका और जापान मिलकर घेरेंगे चीन को

हिंद महासागर में चीन का बढ़ता प्रभाव अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बन गया है। अमेरिका और जापान अपनी नीति-रीति वाले देशों के साथ मिलकर चीन को घेरने की योजना बना रहे हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Tue, 28 May 2019 01:36 AM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 01:36 AM (IST)
ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री शिंजो का एलान, कहा- अमेरिका और जापान मिलकर घेरेंगे चीन को
ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री शिंजो का एलान, कहा- अमेरिका और जापान मिलकर घेरेंगे चीन को

टोक्यो, पीटीआइ। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में चीन के तेजी से प्रभाव बढ़ाने की जुगत का जापान ने संकेत में तीखा जवाब दिया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने कहा है उनका देश अमेरिका के साथ मिलकर और भारत, ऑस्ट्रेलिया, आसियान देशों, ब्रिटेन व फ्रांस के सहयोग से हिंद व प्रशांत महासागर क्षेत्र को आवागमन के लिए स्वतंत्र बनाए रखेगा। एबी का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जापान यात्रा के दौरान आया है।

हिंद महासागर में चीन का बढ़ता प्रभाव
दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे से पूर्वी एशिया के देशों- इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम, फिलीपींस, ब्रूनेई आदि का रास्ता बाधित होने की आशंका पैदा हो गई है। यह प्रशांत महासागर के जुड़ा जल मार्ग है। इसी प्रकार से हिंद महासागर में चीन का बढ़ता प्रभाव भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे में अमेरिका और जापान अपनी नीति-रीति वाले देशों के साथ मिलकर चीन को घेरने की योजना बना रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण
भारत इस योजना का अहम हिस्सा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और ब्रिटेन अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी हैं। इन देशों का मानना है कि चीन की बढ़ती सैन्य ताकत और उसके तेवर हिंद और महासागर क्षेत्र में आवागमन सुचारु रखने में बाधा बन सकते हैं। यह पूरा इलाका जिस प्रकार से अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण होकर उभरा है, उससे यहां पर स्वतंत्र आवागमन बना रहना बहुत जरूरी हो गया है।

सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में एबी ने कहा, आगे बढि़ए। हम हाथ में हाथ डालकर भविष्य की अपनी रूपरेखा की ओर आगे बढ़ेंगे। हम अपनी सोच शक्तिशाली तरीके से आगे बढ़ाएंगे। इसमें हम भारत, ऑस्ट्रेलिया और अन्य साथी देशों की मदद लेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी