चीन ने की विशाल तारे की खोज, ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों से उठेगा पर्दा

चीन ने एक ऐसे तारे की खोज की है जो ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों पर से पर्दा उठाने में मदद करेगा।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 12:39 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 12:54 PM (IST)
चीन ने की विशाल तारे की खोज, ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों से उठेगा पर्दा
चीन ने की विशाल तारे की खोज, ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों से उठेगा पर्दा

बीजिंग (आइएएनएस)। अब ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों की गुत्थी सुलझाने में आसानी होगी। चीनी खगोलविदों ने लीथियम समृद्ध एक विशाल तारे की खोज की है, जो ब्रह्मांड की उत्पत्ति की जानकारी देगा। खगोल विशेषज्ञों का कहना है कि यह यह तारा तमाम रहस्यों से पर्दा उठाएगा।

इस तारे की खोज पृथ्वी से 4,500 प्रकाश वर्ष की दूरी पर गैलेक्टिक डिस्क से उत्तर की तरफ की गई थी। शिन्हुआ एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से ये खबर सामने आई है। यह तारा एक सामान्य तारे की तुलना में 3000 गुना अधिक लीथियम समृद्ध है। इस तारे का द्रव्यमान सूरज का डेढ़ गुना बताया जा रहा है। नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरीज ऑफ चाइना के नेतृत्व में एक शोध टीम ने इसका पता लगाया है। 

आपको बता दें कि, लीथियम उन तीन तत्वों में से एक तत्व है जिसके कारण बिग बैंग का निर्माण होता है। लीथियम, हाइड्रोजन और हीलियम साथ मिलकर बिग बैंग का निर्माण करते हैं। बताया जाता है कि, लीथियम की उत्पत्ति, ब्रह्मांड और तारों की उत्पत्ति के शोध में काम आने वाला एक अहम कारक साबित हो सकता है।

हालांकि लीथियम समृद्ध तारों की उपलब्धता ब्रह्मांड में बहुत ही कम है, पिछले तीन दशकों के दौरान अब तक तीन ही ऐसे तारों की खोज हो पाई है। चीन के प्रमुख खगोलविद झाओ गांग ने कहा कि इस तारे की खोज उनके अध्ययन की एक बड़ी उपलब्धि है।

chat bot
आपका साथी