कैलिफोर्निया में 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत

नेशनल पार्क में दुर्गम क्षेत्र से जुड़े एक इलाके में 800 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद एक भारतीय दंपति की मौत हो गई।

By Arti YadavEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 12:11 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 12:15 PM (IST)
कैलिफोर्निया में 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत
कैलिफोर्निया में 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत

न्यूयॉर्क, एजेंसी। कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क के एक इलाके में 800 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद एक भारतीय दंपति की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 वर्षीय विष्णु विश्वनाथ और उनकी 30 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी मूर्ति की योसेमिटी नेशनल पार्क में टाफ्ट प्वाइंट से गिरने की वजह से मौत हो गई। उनकी पहचान अमेरिका में रह रहे भारतीय के दंपति के रूप में हुई।

खबरों के अनुसार, दंपति हाल ही में न्यूयॉर्क से यहां रहने आया था। विश्वनाथ को सिस्को में सिस्टम इंजीनियर की नौकरी मिली थी। वे ‘हॉलिडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स’ नाम के ब्लॉग में दुनिया भर में अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा करते थे। रेंजर्स ने मशहूर पर्यटक स्थल टाफ्ट प्वाइंट से नीचे गुरुवार को दुर्गम इलाके से उनके शव बरामद किये। टाफ्ट प्वाइंट से योसेमिटी घाटी का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। पार्क के प्रवक्ता जैमी रिचर्ड्स ने कहा कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दंपत्ति नीचे कैसे गिरा। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ। शायद हमें कभी ना पता चले लेकिन यह बहुत दुखद घटना है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और पेशे से दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। विश्वनाथ के फेसबुक पेज पर दोनों की ग्रैंड कैन्यन की एक चट्टान के किनारे पर मुस्कराती हुई तस्वीर लगी है।केरल के चेंगन्नुर के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि दोनों उसके एलुमनी थे और उन्होंने दोनों की दुर्घटनावश मौत पर दुख जताया है। कॉलेज ने कहा, ‘हम इस प्यारे जोड़े के दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं जताते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’

chat bot
आपका साथी