ग्राम पंचायत के सदस्य पर पेड़ों को नष्ट करने का आरोप

जागरण संवाददाता उत्तर दिनाजपुर इस्लामपुर ग्राम पंचायत के एक सदस्य पर उपभोक्ताओं को वितरित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:28 PM (IST)
ग्राम पंचायत के सदस्य पर पेड़ों को नष्ट करने का आरोप
ग्राम पंचायत के सदस्य पर पेड़ों को नष्ट करने का आरोप

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर ग्राम पंचायत के एक सदस्य पर उपभोक्ताओं को वितरित किए बिना सरकार द्वारा आवंटित पेड़ को नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। इस विषय को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मालूम हो कि जब देश भर में यह घोषणा की जाती है कि एक पेड़ एक जीवन है, एक पेड़ लगाओ जान बचाओ। पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ने कहा कि क्योंकि शहर एक ग्राम पंचायत है, इसलिए झाड़ियां लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं था। इसलिए सभी पेड़ों को वितरित नहीं किया जा सकता था। कुछ वितरण किया गया है। हालाकि पेड़ वितरित नहीं किए जाने और व देखभाल के अभाव में प्रवेश पेड़ नष्ट हो गए हैं। लोगों ने सवाल खड़ा किया है कि अगर पेड़ लगाने की जगह नहीं थे तो उन पेड़ों को उच्च अधिकारियों को क्यों नहीं लौटाया गया। हालाकि, गाव के निवासियों के एक वर्ग ने कहा कि उनके पेड़ वितरित नहीं किए गए थे। ग्राम प्रधान ज्योतिर्मय मंडल ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जाच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी