मालदा में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर है। वे मालदा स्थित भाजपा कार्यालय में एक चर्चा सभा में बोल रहे थे।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Sun, 07 Oct 2018 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 07 Oct 2018 11:41 PM (IST)
मालदा में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी में
मालदा में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी में

मालदा [संवादसूत्र]। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस-तृणमूल के शासनकाल में भाजपा ही जनता का एक मात्र भरोसा है। इसका अहसास जनता को कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव गांव, घर-घर जाकर प्रचार करना होगा। नड्डा मालदा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित चर्चा सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार से लोगों की आस्था खत्म हो गई है। राज्य की विधि व्यवस्था बिगड़ गई है। कानून का राज खत्म हो गया है। राजनीतिक मकसद के लिए विपक्षियों को प्रताड़ित करने में ममता बनर्जी पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।

नड्डा ने कहा कि इसके कारण यहां की पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। सभा में भाजपा के मालदा जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा समेत उत्तर व दक्षिण मालदा के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के अच्छे परिणाम के प्रति आशा जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर व दक्षिण मालदा में केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए गांववालों के साथ जनसंपर्क बढ़ाना होगा। जनता को साथ लेकर हर काम करना होगा। जनता साथ देगी तो भाजपा को रोकने की क्षमता किसी में नहीं होगी। बंगाल में भाजपा का रिजल्ट अच्छा होगा।  

chat bot
आपका साथी