पारा और लुढ़का, ठंड बढ़ी

महानगर समेत बंगाल के विभिन्न जिलों में पारा का लुढ़कना जारी है जिससे ठंड बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 10:00 AM (IST)
पारा और लुढ़का, ठंड बढ़ी
पारा और लुढ़का, ठंड बढ़ी

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर समेत बंगाल के विभिन्न जिलों में पारा का लुढ़कना जारी है, जिससे ठंड बढ़ रही है। बीता गुरुवार मौसम के सबसे सर्द दिन के रूप में दर्ज हुआ था। शुक्रवार को भी इसमें वृद्धि देखने को मिली। गुरुवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि शुक्रवार को मामूली वृद्धि के साथ 16 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे, पारा गिरता चला जाएगा। प्रात:काल और शाम के वक्त कोलकाता समेत राज्यभर में कोहरे की चादर बिछ जा रही है। गत बुधवार रात से उत्तर से सर्द हवाओं के बंगाल में प्रवेश करने से गुरुवार से पारा लुढ़कने लगा। इस सप्ताह तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। 15 दिसंबर तक ठंड काफी बढ़ जाएगी। शनिवार को तापमान में एक से दो डिग्री की और कमी होने का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी