West Bengal Coronavirus : बंगाल में कोरोना के 3557 नए मामले आए और 47 मरे , 4.59 लाख के पार संक्रमित

रिकवरी रेट बढ़कर 92.80 फीसद से अधिक हुआ। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3557 नए मामले आए तथा 47 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 59 हजार 918 हो गई जिसमें 25030 एक्टिव केस है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 10:04 PM (IST)
West Bengal Coronavirus : बंगाल में कोरोना के 3557 नए मामले आए और 47 मरे  , 4.59 लाख के पार संक्रमित
वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,072 हो गई है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में सोमवार को भी कोरोना के नए मामलों और मौत की संख्या में कुछ गिरावट दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,557 नए मामले आए तथा 47 लोगों की मौत भी हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 59 हजार 918 हो गई, जिसमें 25,030 एक्टिव केस है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,072 हो गई है।दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में 3,687 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 26 हजार 816 हो गई है। इसी के साथ रिकवरी रेट बढ़ कर 92.80 फीसद हो गई है, जो एक दिन पहले 92.72 फीसद थी।

24 घंटे में उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 13 मौतें

इधर, पिछले 24 घंटे में जो 47 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 13, कोलकाता में 10 एवं नदिया जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले रविवार को 3591 नए मामले आए थे एवं 49 मौतें हुई थी। 

3626 नए मामले आए, 50 मरीजों की मौत हुई

शनिवार को 3639 नए मामले आए थे एवं 53 लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार को 3626 नए मामले आए थे एवं 50 मरीजों की मौत हुई थी। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 59 हजार 918 हो गई, जिसमें 25,030 एक्टिव केस है। 

राज्य में जांच की संख्या 55.65 लाख के पार

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 42,367 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल जांच की संख्या 55 लाख 65 हजार 331 हो गई है। सी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.80 फीसद हो गई है, जो एक दिन पहले 92.72 फीसद थी।

कोरोना मीटर : बंगाल 

कुल केस/ 24 घंटे में : 4,59,918/3,557

सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 25,030/‌-177

स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में :  4,26,816/3687

कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 8,072/47

कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 55,65,331/42,367

chat bot
आपका साथी