विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव

विश्वभारती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के स्थानातरण के आदेश को तत्काल रद करने की माग को लेकर शनिवार को गैर शिक्षण कर्मचारियों के वर्ग ने विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 01:00 AM (IST)
विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव
विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव

जागरण संवाददाता, कोलकाता : विश्वभारती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के स्थानातरण के आदेश को तत्काल रद करने की माग को लेकर शनिवार को गैर शिक्षण कर्मचारियों के वर्ग ने विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती का घेराव किया। विवि के प्रवक्ता अनिर्बाण सरकार ने बताया कि विभिन्न मांगो को लेकर कर्मी सभा (गैर-शिक्षण कर्मचारियों के एक संघ) के सदस्यों ने कुलपति का घेराव किया। इस दौरान उन्हें अपशब्द भी कहे। विवि प्रबंधन ने यह साफ कर दिया है कि स्थानातरण एक नियमित प्रक्रिया हैऔर यह किसी भी दबाव के आगे नहीं बदलेगा। वहीं कर्मी सभा के सदस्यों ने कहा कि हमने वीसी के साथ दु‌र्व्यवहार नहीं किया। हमने केवल उन्हें अपनी मागों से अवगत कराया। वहीं वीसी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी